लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा यूट्यूबर और इनफ्लूएंसर की लेगी मदद, जानें क्या है रणनीति
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 मिशन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने युद्ध स्तर पर तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा ने आम चुनाव के लिए वोटरों को साधने के लिए बड़े स्तर पर सोशल मीडिया की मदद लेने वाली है।
भारतीय जनता पार्टी अपनी इस रणनीति के तहत काम करना शुरू कर दिया है। भाजपा आगामी आम चुनाव में अपनी नीतियों, योजनाओं और इस कार्यकाल में किए गए कार्यों को यूट्यूबर और इनफ्लूएंसर के जरिएा लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य बनाया है।

भाजपा का टॉरगेट आम चुनाव में 80 सीटों में से 24 सीटों को अपने फेवर में इसी सोशल मीडिया के प्रभाव के जरिए करना चाहती है। सोशल मीडिया के जरिए भाजपा 543 लोकसभा सीट में करीब 163 सीटों पर जीत हासिल करने की कवायद तेज कर दी है।
इसी क्रम में यूपी में 27 अगस्त से 15 सितंबर तक भाजपा सोशल मीडिया वर्कशॉप कर रही है इस वर्कशॉप की शुरूआत यूपी की राजधानी लखनऊ से होगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा अपनी सोशल मीडिया टीम में सोशल मीडिया के पॉपुलर चेहरों को शामिल करने की प्लानिंग कर रही है। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर 1 लाख से 20 हजार तक सब्सक्राइबर हैं औार 449 इंफ्लूएंसर्स की लिस्ट तैयार कर चुकी है और उन्हें भाजपा की सोशल मीडिया की वर्कशॉप में शामिल होने के लिए इनवाइट भी कर लिया है।
भाजपा सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के अलावा बड़ी संख्या में शहरों में लोगों को शामिल करने की कोशिश कर रही और उन्हें चुनाव में वॉलेंटियर बनाएगी जिसके 20 से 50 हजार सब्सक्राइबर्स हैं।
भाजपा 1 से 20 सितंबर के बीच अपने वॉलेंटियर्स की बैठक राजधानी लखनऊ, कानपुर, आगरा, झांसी, मेरठ, गोरखपुर, मुरादाबाद, वाराणसी , नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और बरेली, प्रयागराज में करने वाली है।
वर्तमान समय में हर हाथ में मोबाइल है और सोशल मीडिया को फॉलो करने वालों की बड़ी संख्या में तादात है। भाजपा इसी का लाभ उठाते हुए सोशल मीडिया के जरिए सरकार अपने काम और अपनी नीतियों और योजनाओं को 30 फीसदी लोगों को पहुंचाएगी। सोशल मीडिया के जरिए भाजपा लोगों को भाजपा के प्रति आकर्षित करने की कोशिश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications