लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी-अकाली दल फिर से कर सकते हैं गठबंधन, दोनों दलों में चल रही बात, जल्द लगेगी मुहर
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है। जहां आम आदमी पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वे सभी 13 सीटों पर अकेली चुनाव लड़ेगी। वहीं, अब बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन की चर्चा शुरू हो गई है।
पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। इंडिया टुडे के मुताबिक, वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्टी प्रवक्ता एसएस चन्नी ने बताया कि पंजाब में दोनों पार्टियों के बीच चर्चा चल रही है। हालांकि, इसमें कुछ समय लगेगा।

अकाली दल 22 मार्च को कोर कमेटी की बैठक करेगा। उनके निर्णय के बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच एक बैठक होगी। इसके बाद गठबंधन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। शिरोमणि अकाली दल (SAD) की कोर कमेटी की बैठक चंडीगढ़ में होगी। अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव डॉ दलजीत सिंह चीमा ने भी पुष्टि की कि बैठक के दौरान चुनावी गठबंधन सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
दलजीत सिंह चीमा ने गठबंधन की संभावना की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब भी कोर कमेटी की बैठक होती है, तो सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाती है। रणनीति के साथ-साथ देश और पंजाब की स्थिति पर भी चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: वाराणसी में पीएम मोदी की बड़ी जीत के लिए क्या है बीजेपी का नया टारगेट?












Click it and Unblock the Notifications