Lok Sabha Polls: क्या हैदराबाद लोकसभा सीट पर काम करेगा ओवैसी का बैकअप फॉर्मूला?
Lok Sabha Polls:लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान होने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों ने अन्य 6 चरणों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लगातार राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के मंथन को अंतिम रूप देते नजर आ रहे हैं। इस बीच नामांकन का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में, सोमवार (22 अप्रैल) को ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने AIMIM के टिकट पर हैदराबाद लोकसभा सीट से पर्चा भरा।
खास बात यह है कि इसी सीट पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पहले से पार्टी के टिकट पर चुनाव रण में बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता को टक्कर दे रहे हैं। अब सवाल यह है कि पार्टी ने ओवैसी के भाई को चुनावी रण में उसी सीट से क्यों उतारा है? आइए जानते हैं...

बैकअप तैयार करने के मूड में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AIMIM ने यह दांव बैकअप तैयार करते हुए चला है। अकबरुद्दीन चंद्रायनगुट्टा विधानसभा से मौजूदा विधायक हैं। पार्टी की प्लानिंग है कि अगर किसी कारण से ओवैसी का पर्चा खारिज हो जाता है, तो अकबरुद्दीन बैकअप के रूप में काम करेगा।
ओवैसी ने अपनाया पुराना फॉर्मूला
आपको बता दें कि इससे पहले भी ओवैसी इससे पहले भी बैकअप फार्मूला अपनाया है। विधानसभा चुनाव के दौरान चंद्रायनगुट्टा विधानसभा सीट से अकबरुदद्दीन ने पर्चा दाखिल किया था। इसके साथ ही, उनके बेटे नूरुद्दीन ने भी इसी सीट से पर्चा दाखिल किया था। बार में नूरउद्दीन ने पर्चा वापस ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications