चुनाव प्रचार करने शादी में ही जा पहुंचे शशि थरूर, देखकर दुल्हा-दुल्हन भी हुए हैरान

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरुर (Shashi Tharoor) केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। सोमवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान शशि थरूर ने ऑटो की सवारी भी और आम आदमी की तरह शशि थरूर ने नुक्कड़ पर चाय भी पी। वे दुकान के आसपास लोगों से बात करते हुए भी दिखाई दिए। हालांकि, इस दौरान शशि थरूर शाही परिवार के एक शादी समारोह में जा पहुंचे और उन्होंने वहां दूल्हा-दुल्हन से बात भी की।

lok sabha elections 2019: when shashi tharoor gatecrashed a wedding

शशि थरूर ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले राजनेताओं में से एक हैं। उन्होंने कल कुछ तस्वीरें साझा कीं। शशि थरूर ने एक शादी समारोह की तस्वीर भी साझा की जहां वह एक नवविवाहित जोड़े के साथ बातचीत कर रहे हैं। नवविवाहित जोड़ा शादी समारोह में मेहमानों के साथ भोजन कर रहा है और उस वक्त कांग्रेस सांसद हंसी-मजाक करते हुए देखे जा सकते हैं।

थरूर ने ट्वीट किया, 'चुनावों के दौरान किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा- वर और वधू को भी नहीं।' इससे पहले दिन में, थरूर त्रावणकोर शाही परिवार के सदस्यों से भी मिले। 2009 में पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतने वाले थरूर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में लगभग 15,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

इस बार के आम चुनावों में शशि थरूर को भाजपा प्रत्याशी राजशेखरन चुनौती दे रहे हैं, जो मिजोरम के पूर्व राज्यपाल हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की और साल 2015 में वे केरल भाजपा अध्यक्ष भी बने। इसपर थरूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरी जीत का अंतर पिछली बार की तुलना में अधिक होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+