Lok sabha Elections 2019 : मोहन भागवत ने कहा-मतदान हमारा कर्तव्य है, सभी लोग जरूर करें वोट

नई दिल्ली। आज 17वीं लोकसभा (Lok sabha Elections 2019 ) के लिए पहले चरण की वोटिंग हो रही है, पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है, आज 14 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिसमें बिहार की चार सीट, छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट, पश्चिम उत्तर प्रदेश की 8 सीट, ओडिशा की 4 सीट, असम की 5 सीट, जम्मू-कश्मीर की दो, महाराष्ट्र की 7 सीट और पश्चिम बंगाल के 2 सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 9 ऐसे राज्य जहां पहले चरण में ही चुनाव खत्म हो जाएगा यानी अरुणाचल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड और लक्षदीप में सभी सीटों के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

'मतदान हमारा कर्तव्य है, सभी लोग जरूर करें वोट'

आज RSS प्रमुख मोहन भागवत और भैय्याजी जोशी ने महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट पर सबसे पहले वोट डाला, संघ प्रमुख ने वोट डालने के बाद कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता के लिए लोगों को वोट करना चाहिए, भागवत ने ‘नोटा' का विरोध करते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल करने की बजाय मतदाताओं को किसी ना किसी उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए।

देश के हर वोटर को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए

तो वहीं भैयाजी जोशी ने कहा कि स्थिर सरकार को सत्ता में लाने के लिए देश के हर वोटर को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए, इसलिए मैं जनता से अपील करता हूं कि अपना वोट जरूर डालें।

पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आपको बता दें कि लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं, संवेदनशील पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तो वहीं कुछ केंद्रों पर मॉक पोलिंग करके मशीनों को चेक करने का काम किया गया है, लोगों को वोट के प्रति जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग ने कई कार्यक्रम भी चलाए हैं।

मोदी सरकार के 8 मंत्रियों की किस्मत दांव पर

गौरतलब है कि पहले चरण के मतदान में मोदी सरकार के 8 मंत्रियों की किस्मत दांव पर है, जिसमें गाजियाबाद से वीके सिंह, गौतमबुद्ध नगर से महेश शर्मा, बागपत से सत्यपाल सिंह, नागपुर से नितिन गडकरी, चंद्रपुर से हंसराज अहीर, बैंगलोर उत्तर से सदानंद गौड़ा, अल्मोड़ा से अजय टमटा और अरुणाचल पश्चिम से किरण रिजिजू मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+