क्रिकेट में धुआंधार पारी खेलने वाले सहवाग यहां से लड़ सकते हैं चुनाव, लग रहे हैं कयास

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जल्द ही राजनीति के मैदान में नजर आ सकते हैं। सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि सहवाग जल्द ही राजनीतिक पारी शुरू कर सकते हैं। टीओआई में छपी खबर के मुताबिक ऐसी संभावना है कि सहवाग, बीजेपी के टिकट पर हरियाणा की रोहतक सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में वीरेंद्र सहवाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दूसरी ओर बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने इस बात की ओर इशारा किया है कि रोहतक सीट से पार्टी उन्हें उम्मीदवार बना सकती है।

क्या रोहतक से चुनाव लड़ेंगे सहवाग?

क्या रोहतक से चुनाव लड़ेंगे सहवाग?

टीओआई में छपी खबर के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर रविवार को हरियाणा बीजेपी कोर कमिटी की बैठक हुई। इस बैठक में शामिल पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि रोहतक सीट से बीजेपी ऐसे उम्मीदवार की तलाश कर रही है जो कांग्रेस के दिग्गज नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा को मात दे सके। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भी नाम पर चर्चा हुई। रोहतक सीट पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार तीन बार से सांसद हैं। ऐसे में पार्टी उन्हें हराने के लिए लगातार प्लानिंग में जुटी हुई है।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ सहवाग को उतारने पर चर्चा

दीपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ सहवाग को उतारने पर चर्चा

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जब वीरेंद्र सहवाग के चुनाव लड़ने की खबरों को लेकर हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला से बात की गई तो उन्होंने इन चर्चाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी तो वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन भी नहीं की है। ऐसे में इस तरह की चर्चा का सवाल ही नहीं उठता है।

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष ने अटकलों को किया खारिज

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष ने अटकलों को किया खारिज

हालांकि, बीजेपी से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने वरिष्ठ नेता को पूर्व क्रिकेटर सहवाग तक यह प्रस्ताव पहुंचाने की जिम्मेदारी दे दी है। नाम का जिक्र नहीं करने की शर्त पर पार्टी के वरिष्ठ नेता ने टीओआई से बातचीत में कहा कि सहवाग को लेकर पार्टी ने फैसला ले लिया है। अब आखिरी फैसला सहवाग को करना है कि वह इस पर अपनी सहमति देते हैं या नहीं। जानकारी इस बात की भी मिल रही है कि जिस बीजेपी नेता को वीरेंद्र सहवाग से बात करने की जिम्मेदारी दी गई है, वो दिल्ली और एनसीआर की राजनीति में काफी सक्रिय हैं।

2019 को लेकर बीजेपी बना रही खास रणनीति

2019 को लेकर बीजेपी बना रही खास रणनीति

बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 7 पर जीत दर्ज की थी। हिसार और सिरसा की सीट INLD के खाते में गई थी, वहीं रोहतक सीट पर कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में बीजेपी की कोशिश रोहतक सीट पर ऐसे उम्मीदवार को उतारने की है जो दीपेंद्र सिंह हुड्डा को करारी टक्कर दे सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+