लोकसभा चुनाव: पोलिंग बूथ में सेल्फी लेने पर 11 के खिलाफ केस, चार भाजपा के नेता
नई दिल्ली। उत्तराखंड में पोलिंग बूथ के भीतर सेल्फी लेने पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिन 11 लोगों पर केस दर्ज हुआ है, उनमें चार भाजपा के नेता हैं। सभी लोगों पर वो डालते हुए बूथ के भीतर ही सेल्फी लेने के आरोप हैं। उत्तराखंड मे पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ है। सूबे की सभी पांच सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ।

17वीं लोकसभा के लिए हो रहे आम चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग हुई है। 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदान हुआ है। पहले चरण का मतदान में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तरांखड, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार और तेलंगाना की सभी सीटों पर मतदान हुआ है। इन 91 लोकसभा सीटों में 8 सीटें उत्तर प्रदेश, 4 सीटें बिहार और 7 सीटें महाराष्ट्र की भी शामिल हैं।
पहले चरण के मतदान में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश की 25 और तेलंगाना की 17 सीटें हैं। इनके अलावा उत्तराखंड की 5, छत्तीसगढ़ की 1, पश्चिम बंगाल की 2, अरुणाचल की 2, असम की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1 और लक्षद्वीप की 1 लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। भारत का यह आम चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हुआ है और 19 मई को आखिरी चरण का मतदान है। 23 मई को वोटों की गिनती है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications