राज बब्बर ने कसा पीएम मोदी पर तंज, कहा-जब रंगे हाथों पकड़े गए तो अलापने लगे 'पिछड़ा' राग
नई दिल्ली। आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान हो रहा है, लोगों में वोट को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है, चुभती गर्मी में लोगों का पोलिंग बूथ में लाइन में खड़े रहना उनकी वोट के प्रति जागरूकता को दर्शाता है, आज के चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, जिनमें से एक हैं यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, जो कि इस बार फतेहपुर सीकरी से इस चुनावी रण में हैं, गुरुवार को उन्होंने भी अपना वोट डाला और लोगों से लोकतंत्र को बचाने के लिए भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

राज बब्बर ने डाला वोट
वोट डालने के बाद राज बब्बर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस वक्त 'पिछड़ा' कार्ड खेल रहे हैं, जब कोई रंगे हाथों पकड़ा जाता है तो जाति और धर्म का कार्ड खेलने लगता है, बब्बर ने कहा कि राफेल मामले की जांच होनी चाहिए. अपने संसदीय क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा कि लोग यहां मुझे व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं और पक्ष में वोट करेंगे इसकी मुझे पूरी उम्मीद है।
'पिछड़ा होने की वजह से कांग्रेस ने मुझे जातिसूचक गालियां दीं'
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के माढा (सोलापुर) में चुनावी सभा को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछड़ा होने की वजह से ही कांग्रेस और उसके साथियों ने मुझे जातिसूचक गालियां देने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। इतना बड़ा देश चलाने के लिए मजबूत नेता चाहिए। 2014 में मिले भारी बहुमत के चलते ही मैं बड़े फैसले ले पाया।

ओडिशा के 35 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हो रही है
बताते चलें कि आज दूसरे चरण में तमिलनाडु की 38, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, उत्तर प्रदेश की 8, असम, बिहार और ओडिशा की 5-5, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल की 3-3, जम्मू कश्मीर की 2 और मणिपुर और पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर मतदान हो रहा है, इसके साथ ही ओडिशा के 35 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग जारी है।
यह पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज
-
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी को अस्पताल से कब मिलेगी छुट्टी? हॉस्पिटल से आया हेल्थ स्टेटस पर अपडेट -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
परिसीमन वार्ता में कांग्रेस की देरी के बीच अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत की। -
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन?












Click it and Unblock the Notifications