कांग्रेस ने 55 सालों की नाकामी अपने घोषणा पत्र के 55 पेज में बताई: योगी आदित्यनाथ
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मंगलवार को कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के घोषणापत्र को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसकी 55 साल की नाकामी बताया है। आदित्यनाथ ने कहा, इस चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व का ये झूठ दोबारा बेनकाब होग और जनता जोरदार जवाब कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को देगी।
55 साल की नाकामी, 55 पेज का घोषणा पत्र
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन की 55 सालों का नाकामी को 55 पेज के अपने घोषणा पत्र के माध्यम से व्यक्त किया है। कांग्रेस की ओर से गरीब नागरिकों को 72 हजार रुपए सालाना देने को भी आदित्यनाथ ने हवा-हवाई वादा कहा है। उन्होंने कहा कि तीन पीढ़ियों से कांग्रेस गरीबी हटाने की बात कर रही है लेकिन उसने इसके लिए कुछ नहीं किया।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र की 15 बड़ी बातें
कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को 'जन घोषणापत्र-2019' नाम दिया गया है। इस मौके पर घोषणा पत्र कमेटी के सदस्य राजीव गौड़ा ने बताया कि NRI नागरिकों से बात की, हर क्षेत्र के एक्सपर्ट, दलित, अल्पसंख्यक, डॉक्टर, व्यापारियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से सुझाव लेकर ये घोषणा पत्र बनाया है।
Congress Manifesto: हाथ के पंजे वाली कांग्रेस के घोषणा पत्र की 5 बड़ी बातें
राहुल ने कहा ये एक एतिहासिक दिन
'गरीबी पर वार, 72 हजार' घोषणा पत्र जारी करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसमें शामिल किए गए मुद्दों के बारे में बताया। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की तरह पार्टी झूठ नहीं बोलती है। कांग्रेस का घोषणा पत्र बंद कमरों में नहीं बना है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र में 5 बातों पर फोकस किया गया है, क्योंकि कांग्रेस का लोगो ही पंजा है। हम 'न्याय' के जरिए सभी के खातों में पैसा डालेंगे, 'गरीबी पर वार, 72 हजार' ये पैसे हर साल दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि इससे सीधे तौर पर अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा। इस घोषणा पत्र की टैगलाइन 'हम निभाएंगे' है।
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी, राहुल बोले- 'गरीबी पर वार, 72 हजार'