Lok Sabha Elections 2019: तीसरे चरण की 116 सीटों पर 63.24 फीसदी मतदान

2019 के लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान का लाइव अपडेट।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 15 राज्यों की 117 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। इस चरण में 63.24 फीसदी मतदान हुआ है। तीसरे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर चुनाव हुआ, उनमें सबसे ज्यादा गुजरात की सभी 26 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा इस चरण में केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 4, गोवा की 2, दादरा नागर हवेली की 1, दमन दीव की 1, जम्मू कश्मीर की 1 और त्रिपुरा की 1 लोकसभा सीट शामिल है। पढ़िए लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान का लाइव अपडेट।

loksabha

LIVE Feed
Apr 23, 2019, 7:35 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019

लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण में मंगलवार को 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 116 लोकसभा सीटों पर 63.24 फीसदी मतदान हुआ है।
Apr 23, 2019, 7:29 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019

तीसरे चरण में ओडिशा में 58.18 प्रतिशत, त्रिपुरा में 78.52, उत्तर प्रदेश में 57.74, पश्चिम बंगाल में 79.36, छत्तीसगढ़ में 65.91, दादर नगर हवेली में 71.43 और दमन दीव में 65.34 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Apr 23, 2019, 7:27 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019

तीसरे चरण में असम में 78.29 फीसदी, बिहार में 59.97, गोवा में 71.09, गुजरात में 60.21, जम्मू कश्मीर में 12.86, कर्नाटक में 64.14, केरल में 70.21 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 56.57 फीसदी मतदान हुआ है।
Apr 23, 2019, 6:46 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के वोट डालने के बाद भाषण देने को मोरल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन बताया है। कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग से अपील की गई है कि नरेंद्र मोदी के 48-72 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई जाए।
Apr 23, 2019, 6:34 PM IST

असम

असम के ढुबरी में बूथ नंबर 199 पर वोटिंग खत्म होने के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को पैक करना शुरू कर दिया है।
Apr 23, 2019, 6:03 PM IST

शाम साढे पांच बजे तक कर्नाटक में 60.87 फीसदी, असम में 74.05, उत्तर प्रदेश में 56.36, बिहार में 54.95, छत्तीसगढ़ में 64.03, दादर नागर हवेली में 71.43, दमन दीप में 65.34, गोवा में 71, गुजरात में 58.81 और पश्चिम बंगाल में 78.94 फीसदी मतदान हुआ है। जम्मू कश्मीर में 12.46, केरल में 68.62, महाराष्ट्र में 55.05, ओडिशा में 57.84 और त्रिपुरा में 71.19 फीसदी मतदान हुआ है।
Apr 23, 2019, 5:59 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019

तीसरे चरण की 116 सीटों के लिए शाम साढ़े पांच बजे तक 61.31 फीसदी वोट डाले गए हैं। ये आंकड़ा अभी थोड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। तीसरे चरण में 13 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 116 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
Apr 23, 2019, 5:47 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019

शाम पांच बजे तक जम्मू कश्मीर में 11.22 प्रतिशत, केरल में 67.68, महाराष्ट्र में 52.53, ओडिशा में 54.18 और त्रिपुरा में 69.09 फीसदी मतदान हुआ है।
लोकसभा चुनाव 2019
Apr 23, 2019, 5:46 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019

शाम पांच बजे तक कर्नाटक में 60.57 फीसदी, असम में 72.49, उत्तर प्रदेश में 53.78, बिहार में 54.91, छत्तीसगढ़ में 59.16, दादर नागर हवेली में 56.81, दमन दीप में 64.82, गोवा में 68.37, गुजरात में 56.27 और पश्चिम बंगाल में 74.57 फीसदी मतदान हुआ है।
लोकसभा चुनाव 2019
Apr 23, 2019, 5:36 PM IST

ओडिशा

ओडिशा की केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जय पांडा ने भुवनेश्वर में पोलिंग बूथ नं- 19 पर डाला अपना वोट
Apr 23, 2019, 5:33 PM IST

गुजरात

गुजरात: वोट डालने के बाद बोले भरतदास बापू- यहां 100 फीसदी मतदान हुआ और हर जगह 100 फीसदी मतदान के लिए मैं सभी से अपील करता हूं
Apr 23, 2019, 5:33 PM IST

गुजरात

गुजरात: वोट डालने के बाद बोले भरतदास बापू- सरकार ने इस पोलिंग बूथ के लिए पैसे खर्च किए और मैं यहां अपना वोट डालने आया
Apr 23, 2019, 5:30 PM IST

गुजरात

गुजरात के जूनागढ़ में केवल एक वोटर के लिए गिर के जंगलों में बनाया गया पोलिंग बूथ, वोटर भरतदास बाबू ने डाला अपना वोट
Apr 23, 2019, 5:28 PM IST

कर्नाटक

कर्नाटक के हुबली धारवाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और उनकी पत्नी ने पोलिंग बूथ पर डाला अपना वोट
Apr 23, 2019, 5:27 PM IST

केरल

केरल के तिरुवनंतपुरम में पोलिंग बूथ नंबर 151 पर वोटिंग मशीन की फर्जी शिकायत करने पर अबिन बाबू नामक वोटर गिरफ्तार
Apr 23, 2019, 5:19 PM IST

गुजरात

गुजरात में शाम 4 बजे तक कुल 50.32 फीसदी मतदान, तीसरे चरण के तहत गुजरात की सभी 26 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट
Apr 23, 2019, 5:10 PM IST

ओडिशा

ओडिशा के बादंबा विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ नंबर 196 पर बदली गई वीवीपैट मशीन, तकनीकी खराबी की मिली थी शिकायत
Apr 23, 2019, 5:07 PM IST

उत्तर प्रदेश

यूपी की पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार वरुण गांधी पोलिंग बूथ पर पहुंचे, समर्थकों संग ली सेल्फी
Apr 23, 2019, 5:05 PM IST

गोवा

गोवा में शाम 4 बजे तक कुल 58.92 फीसदी मतदान, तीसरे चरण में गोवा की 2 लोकसभा सीटों पर हो रहा है मतदान
Apr 23, 2019, 4:35 PM IST

उत्तर प्रदेश

यूपी के बरेली में मीरगंज के गांव चुरई दलपतपुर में बूथ संख्या 197 पर ईवीएम खराब, अभी तक नहीं बदली गई EVM, मतदान प्रभावित
Apr 23, 2019, 4:32 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019

दोपहर 3:30 बजे तक ओडिशा में 46.29 फीसदी, त्रिपुरा में 60.84 फीसदी, कर्नाटक में 49.96 फीसदी और असम में 62.13 फीसदी वोटिंग
Apr 23, 2019, 4:32 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019

दोपहर 3:30 बजे तक उत्तर प्रदेश में 46.99 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 55.29 फीसदी, बिहार में 46.94 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 67.52 फीसदी मतदान
Apr 23, 2019, 4:31 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019

दोपहर 3:30 बजे तक दादरा और नगर हवेली में 56.81 फीसदी, दमन दीव में 54.84 फीसदी, गोवा में 58.39 फीसदी और गुजरात में 50.37 फीसदी मतदान
Apr 23, 2019, 4:29 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019

तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव में दोपहर 3:30 बजे तक जम्मू कश्मीर में 10.64 फीसदी, केरल में 54.91 फीसदी और महाराष्ट्र में 44.80 फीसदी मतदान
Apr 23, 2019, 4:19 PM IST

गुजरात

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने गुजरात के भरूच में पोलिंग बूथ पर डाला अपना वोट, गुजरात की सभी 26 सीटों पर हो रहा है मतदान
Apr 23, 2019, 4:18 PM IST

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के पुणे में अपना वोट डालने पहुंची श्रद्धा नामक दुल्हन, वोट डालने के बाद कहा- यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है, मैं पहले नर्वस थी, लेकिन मुझे अच्छा लगा
Apr 23, 2019, 4:15 PM IST

जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले के एक पोलिंग बूथ पर पीडीपी समर्थकों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के पोलिंग एजेंट को फर्जी वोटिंग के आरोप में पीटा
Apr 23, 2019, 4:13 PM IST

उत्तर प्रदेश

यूपी की रामपुर लोकसभा सीट से सपा-बसपा और आरएलडी महागठबंधन के उम्मीदवार आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने डाला अपना वोट
Apr 23, 2019, 4:11 PM IST

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में दक्षिण दिनाजपुर के बुनियादपुर में अपने घर पर मृत मिला बाबूलाल मुर्मू नामक पोलिंग एजेंट, पुलिस मौके पर पहुंची
Apr 23, 2019, 4:06 PM IST

कर्नाटक

कर्नाटक में उत्तर कन्नड़ जिले के कई इलाकों में भारी बारिश और तूफान, तीसरे चरण में कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+