भाजपा ने सर्जिकल स्ट्राइक को एक विज्ञापन कैंपेन बना दिया है: स्वरा भास्कर

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्रा स्वरा भास्कर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सेना का इस्तेमाल चुनाव प्रचार में कर रही है। भाजपा ने सर्जिकल स्ट्राइक को एक विज्ञापन कैंपेन जैसा बना दिया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहीं स्वरा ने मीडिया से बातचीत में भाजपा की आलोचना करते हुए ये बातें कहीं। स्वरा पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आतिशी के लिए लगातार कैंपेन कर रही हैं।

आतिशी का काम दिख रहा है, इसलिए कर रही प्रचार: स्वरा

आतिशी का काम दिख रहा है, इसलिए कर रही प्रचार: स्वरा

स्वरा भास्कर ने मंगलवार को देर रात कर आतिशी के लिए प्रचार किया। स्वरा ने आतिशी के लिए गांधी नगर विधानसभा इलाके में रोड शो भी किया। स्वरा का कहना है कि वह खुद दिल्ली की नागरिक है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में जो आतिशी ने बेहतरीन काम किया है। वो दिख रहा है। आम आदमी की सरकार अगर काम कर रही है, तो उनके पक्ष में प्रचार किया ही जाना चाहिए।अभिनेत्री ने कहा, आतिशी ने शिक्षा के क्षेत्र में काम कर खुद को साबित किया है। वह काम के आधार पर राजनीति करने वाली नेता हैं न कि नाम के आधार पर।

पढ़ें, पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट का पूरा प्रोफाइल

 प्रज्ञा को टिकट के लिए भी कर चुकीं भाजपा की आलोचना

प्रज्ञा को टिकट के लिए भी कर चुकीं भाजपा की आलोचना

स्वरा भास्कर लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। दिल्ली में आप के प्रचार के लिए आने से पहले सोमवार को उन्होंने बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भोपाल से उम्मीदवार बाने के भाजपा के फैसले पर भी सवाल उठाए। स्वरा ने कहा कि प्रज्ञा का एक प्रमुख पार्टी से चुनाव में होना कोई स्वस्थ परंपरा नहीं है, ये एक तरह से हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ है। स्वरा ने कहा कि बतौर हिन्दू मुझे से अपनी आस्था पर हमला लगता है कि धर्म के नाम पर ऐसी गंभीर मामले की आरोपी को चुनाव लड़ाया जा रहा है। प्रज्ञा पर बम विस्फोट के मामले में मुकदमा चल रहा है और वो कई सालों तक जेल में रह चुकी हैं।

अलग-अलग पार्टी के उम्मीदवारों के लिए कर रही प्रचार

अलग-अलग पार्टी के उम्मीदवारों के लिए कर रही प्रचार

स्वरा भास्कर इस चुनाव में कई उम्मीदवरों के लिए प्रचार कर चुकी हैं। बिहार में वो लेफ्ट के उम्मीदवारों के पक्ष में रैली करने गईं। बेगूसराय से कन्हैया के लिए उन्होंने प्रतार किया। भोपाल में उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर के बजाय दिग्विजय सिंह को बेहतर बताया। वहीं दिल्ली में वो आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+