येचुरी के 'हिंसक हिंदू' वाले बयान पर भड़के स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि, बोले- कोई इन्हें तोप से उड़ा दे तो...

नई दिल्ली। सीपीएम-एम नेता सीताराम येचुरी (Sitaram Yechuri) द्वारा रामायण और महाभारत को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। हिंदू धर्म को लेकर की गई टिप्पणी से साधू-संत खासे नाराज हैं। वयोवृद्ध संत और भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज ने भी सीताराम येचुरी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीताराम येचुरी की टिप्पणी से नाराज संत इसके नाराज हो गए कि वे शब्दों पर नियंत्रण नहीं रख सके।

सीताराम येचुरी की टिप्पणी से भड़के संत

सीताराम येचुरी की टिप्पणी से भड़के संत

सीताराम येचुरी की टिप्पणी से भड़के संत सत्यमित्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि यदि कोई उनको (सीताराम येचुरी) तोप से उड़ा दे तो यह हिंसा नहीं बल्कि प्रभु की कृपा मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई बार तोप से उड़ाने के किस्से आते हैं। अगर हिंदू धर्म को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले येचुरी को कोई तोप से उड़ा दे तो ये हिंसा नहीं होगी। संत ने कहा कि अगर उनको इस बयान के लिए जेल में डाल दिया जाता है तो भी कोई मलाल नहीं होगा, बल्कि उनको इस बात का मान रहेगा कि ये सब देश और धर्महित के लिए किया।

क्या हिंदू 'हिंसक' नहीं है का दावा सही है? - येचुरी

क्या हिंदू 'हिंसक' नहीं है का दावा सही है? - येचुरी

दरअसल, एक जनसभा में बोलते हुए सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने लोगों से सवाल किया था कि क्या हिंदू 'हिंसक' नहीं है का दावा सही है? हिन्दूओं के रामायण और महाभारत हिंसा से भरे हुए हैं, इसे एक प्रचारक के तौर हिन्दू महाकाव्य के रूप में पेश करते हैं, इसके बाद भी लोग दावा करते हैं कि हिंदू 'हिंसक' नहीं है।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

सीताराम येचुरी के बयान पर गरमाई सियासत

सीताराम येचुरी के बयान पर गरमाई सियासत

सीताराम येचुरी के बयान पर सियासत गरमा गई थी। बीजेपी, शिवसेना सहित कई दलों ने इस बयान की आलोचना की थी। जबकि येचुरी के बयान से नाराज योगगुरु बाबा रामदेव ने कुछ संतों के साथ एसएसपी हरिद्वार के समक्ष उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सीपीआई-एम नेता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रामदेव ने कहा था कि, येचुरी को अपना नाम बदलकर सीताराम से रावण कर लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+