चुनावी मौसम में सोशल मीडिया पर घमासान, शत्रुध्न को सुशील मोदी की सलाह

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी ने रविवार को ट्विटर पर बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस के टिकट पर पटना से चुनाव नहीं लड़ने की सलाह दी है. बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से धाक जमाने के बाद राजनीति में कदम रखने वाले शत्रुघ्न सिन्हा बीते दो लोकसभा चुनावों से पटना साहिब से चुनाव जीतते आ रहे हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा ने साल 2009 में 57 फीसदी वोट और 2014 में 55 फीसदी वोटों के साथ इस सीट पर भाजपा को जीत दिलाई थी. लेकिन बीजेपी ने साल 2019 में सिन्हा का टिकट काटकर इस सीट पर रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है. इसके बाद ख़बरें आ रही हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ने जा रहे है. सुशील कुमार मोदी ने ऐसी ही ख़बरों के आधार पर शत्रुघ्न सिन्हा को टैग करते हुए ट्वीट किया है कि वह पटना साहिब से चुनाव लड़ने के बारे में न सोचें क्योंकि उन्हें पटना में पोलिंग एजेंट मिलने भी मुश्किल हो जाएंगे.

https://twitter.com/SushilModi/status/1109710968697704449

आडवाणी के टिकट पर नाराज़ थे शत्रुघ्न

शत्रुघ्न सिन्हा ने इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के टिकट काटे जाने पर अपनी नाराजगी ट्विटर पर ज़ाहिर की थी. उन्होंने कहा था, "आडवाणी जी की जगह पार्टी अध्यक्ष को दिया जाना, किसी भी तरह से ठीक नहीं है. उनकी शख्सियत और छवि आडवाणी के बराबर नहीं है.

ये क़दम जानबूझकर और एक मक़सद के साथ उठाया गया है. और देश की जनता को ये फ़ैसला पसंद नहीं आया है. वह एक पितृपुरुष जैसे हैं. और एक पितृपुरुष के साथ इस तरह के सलूक को कोई स्वीकार नहीं करेगा. मैं आपके लोगों को इसी भाषा में जवाब देने में सक्षम हूं."

https://twitter.com/ShatruganSinha/status/1109431237972627457

"न्यूटन का तीसरा नियम याद रखना चाहिए जो बताता है कि हर क्रिया की बराबर और उलटी प्रतिक्रिया होती है. मैं आपको जवाब देने में सक्षम हूं. लेकिन आपने जो आदरणीय यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी, मुरली मनोहर जोशी और आडवाणी जी के साथ किया है, वो आपकी कृतघ्नता को दिखाता है."

अमेठी को लेकर भिड़े स्मृति और सुरजेवाला

स्मृति ईरानी
Smriti Irani @Facebook
स्मृति ईरानी

भाजपा नेता स्मृति ईरानी और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बड़ी बहस चल रही है. जहां स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो जगहों से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना को लेकर ताना दिया है वहीं इसका उत्तर देने के लिए सुरजेवाला सामने आए हैं. स्मृति ईरानी ने शनिवार को ट्वीट किया था "अमेठी ने भगाया, जगह-जगह से बुलावे का स्वांग रचाया, क्योंकि जनता ने ठुकराया."

https://twitter.com/smritiirani/status/1109454758857895936

उन्होंने पत्रकार पंकज झा का एक वीट भी शेयर किया जिसमें जिला प्रदेश कमिटी अमेठी की एक चिट्ठी ट्वीट की गई थी. इस चिट्ठी के अनुसार कमिटी ने राहुल गांधी से गुज़रिश की है कि वो दक्षिण भारत केकार्यकर्ताओं का निमंत्रण स्वीकार करें और वहां की एक जगह से भी चुनाव लड़ें. पंकज झा का सवाल है कि "क्या ऐसी भूमिका तो नहीं बनाई जा रही है कि राहुल गॉंधी के 2 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ें."

स्मृति ईरानी के ट्वीट के उत्तर में सुरजेवाले ने सोशल मीडिया पर कहा है, "चाँदनी चौक ने हराया, अमेठी ने हरा कर भगाया, जिसे बार बार जनता ने ठुकराया, हर बार राज्य सभा से संसद का रास्ता पाया. अब अमेठी ने हार की हैट्रिक का मौहाल बनाया." दो दिन पहले भाजपा ने चुनावों के मद्देनज़र 184 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी जिसमें अमेठी से स्मृति ईरानी का नाम चुना गया था.

ग़ौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनावों की तरह इस बार भी अमेठी से भाजपा के टिकट पर स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं. वहीं कांग्रेस पर्टी से यहां राहुल गांधी खड़े हो रहे हैं. 2014 के चुनावों में स्मृति ईरानी 1.07 वोटों से पीछे रह गई थीं.

https://twitter.com/rssurjewala/status/1109465138871046144

शनिवार को केरल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उमेन चांडी ने राहुल गांधी से गुज़ारिश की कि वो वायनाड चुनाव क्षेत्र से मैदान में उतरें. उनका कहना था कि प्रदेश से जो उम्मीदवार चुने गए हैं उनसे बात करने के बाद ही ये गुज़ारिश की जा रही है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+