सामने आया केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला सुरेश, बोला- मुझे नहीं पता क्यों किया ऐसा
Recommended Video
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोड शो के दौरान थप्पड़ मारने वाले सुरेश ने कहा है कि वो खुद भी नहीं जानता उसने ऐसा क्यों किया। सुरेश ने 4 मई को रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल की जीप पर चढ़कर उनको थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। सुरेश गुरुवार को मीडिया के सामने आया।

सुरेश ने कहा, मुझे नहीं पता कि क्यों मैंने सीएम को थप्पड़ मारा, मुझे इसका बहुत दुख और पछतावा है। मैं किसी पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं हूं और ना ही किसी ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा था। पता नहीं ऐसा कैसे हो गया। सुरेश ने कहा कि मुझे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था लेकिन मेरे साथ कोई गलत बर्ताव पुलिसकस्टडी में नहीं हुआ। पुलिस ने यही कहा कि मैंने गल किया है।
बता दें कि कैलाश पार्क में स्पेयर पार्ट का काम करने वाले सुरेश ने 4 मई को उस वक्त केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया था जब वो मोतीनगर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो कर रहे थे। केजरीवाल खुली जीप में सवार होकर रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान लाल टीशर्ट पहने सुरेश उनकी जीप के बोनट पर पैर रखखर ऊपर चढ़ा और केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया। इसके तुरंत बाद ही आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने उसे काबू किया और पुलिस को सौंप दिया गया।
इस घटना के लिए आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाए थे। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा था कि क्या मोदी और अमित शाह अब केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं? आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा मोदी सरकार के अधीन है लेकिन केजरीवाल का जीवन सबसे असुरक्षित है। बार-बार हमला और फिर पुलिस का रोना क्या साज़िश है इसके पीछे? हिम्मत है तो सामने आकर वार करो दूसरों को हथियार बनाकर नहीं।
दिल्ली की सभी सात सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications