Lok Sabha Elections 2019: देवरिया में गरजे पीएम मोदी, बोले- ये तो गली के गुंडों को नहीं रोक सकते, आतंकवाद क्‍या रोकेंगे

देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'पूर्वांचल ने महामिलावट को नकारने की इसलिए भी ठान ली है क्योंकि केंद्र में कड़े और बड़े फैसले लेने वाली मजबूत सरकार उसने देखी है।' भीड़ से गदगद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से माफी मांगी कि उन्हें धूप में खड़ा होना पड़ रहा है। इस कठिनाई के लिए क्षमा मांग रहा। लेकिन आप को विश्वास दिलाता हूं कि आपकी इस तपस्या को ब्याज समेत लौटाऊंगा। विकास करके लौटाऊंगा।

 Lok Sabha Elections 2019: देवरिया में गरजे पीएम मोदी, बोले- ये तो गली के गुंडों को नहीं रोक सकते, आतंकवाद क्‍या रोकेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपा-बसपा के बस में नहीं है कि वो आतंकवाद पर रोक लगा सके। ये तो गली के गुंडों को नहीं रोक सकते। पीएम ने कहा कि बीते 5 साल में आपके इस सेवक ने इस कार्य संस्कृति को बदल दिया है। इन लोगों के दांव पेंच नाकाम हो रहे हैं और ये लोग मुझे पानी पी-पीकर के कोस रहे हैं। दुनियाभर की डिक्शनरी से खोज कर लाते हैं और प्रेम का नकाब पहना कर मुझे गालियां देते हैं। उन्होंने कहा कि महामिलावट के लोग चुनाव लड़ रहे उनमे हिम्मत के साथ आतंकवाद से कौन लड़ सकता है।

यहां टोंटी तक को नहीं छोड़ते

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'ये लोग दिल्ली में सिर्फ इसलिए सरकार बनाना चाहते हैं जिससे उनके परिवारों और उनके करीबियों को फिर से लूट-खसोट करने का लाइसेंस मिल सके. कोई कोयला खाएगा, कोई सेना के साजो-सामान में लूट करेगा. यहां तो ऐसे लोग हैं जो ईंट-पत्थर, बालू-रेत, और यहां तक की टोंटी तक को नहीं छोड़ते.'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+