अमेठी में जूतें बांटने को प्रियंका ने कहा लोगों का अपमान, स्मृति बोलीं- एक्टिंग ना करें तो बेहतर

नई दिल्ली। अमेठी में स्मृति के जूते बांटने को प्रियंका गांधी की ओर से क्षेत्र की जनता का अपमान बताए जाने के बाद स्मृति ईरानी ने इस पर जवाब दिया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि एक्टर मैं रह चुकी हूं, इसलिए प्रियंका एक्टिंग न करें तो बेहतर है। जहां तक उन गरीब नागरिकों की बात है जिनके पैरों में जूते नही हैं तो मैं यही कहना चाहूंगी कि अगर उनमें जरा सी भी शर्म बाकी है तो वह खुद जाकर देख लें कि सच क्या है।

अमेठी में जूतें बांटने पर आमने-सामने प्रियंका और स्मृति

स्मृति ईरानी ने कहा, आपके जितने भी रिश्तेदार हैं, चाहे भारत के हों, इटली के हों या फिर दुनिया के किसी भी हिस्से के हों, सबको बुला लीजिए। भारत के लोग न्याय करेंगे और उन्होंने पहले से ही फिर से प्रधानसेवक को फिर से चुनने का फैसला कर लिया है, इस बार पूरे गांधी परिवार को भी एक मजबूत संदेश दिया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी लोकसभा सीट पर एक सभा में बोलते हुए कहा, स्मृति ईरानी ने अमेठी में जूते बांटकर यहां की जनता का अपमान किया है। अमेठी की जनता ने कभी किसी से भीख नहीं मांगी, जो आया है उनके पास आदर के साथ आया है। इनको आप सिखाइए कि अमेठी और राय बरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं, किसी के सामने भीख नहीं मांगेंगे, वोटों की भीख मांगने के लिए उनको आना पड़ेगा।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हैं, वहीं प्रियंका के भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यहां से कांग्रेस के कैंडिडेट हैं। जो मौजूदा सांसद भी हैं। राहुल के पक्ष में प्रचार के लिए अमेठी पहुंचीं प्रियंका ने सोमवार को स्मृति ईरानी को निशाने पर लेते हुए कहा, मेरे परिवार के एक-एक सदस्य को इस बात का एहसास है कि सत्ता आप ने दी है, हम जो हैं आपने हमें बनाया है। इनको आप सिखाइए कि अमेठी व रायबरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं। भीख नहीं मागेंगे बल्कि वो वोटो की भीख मांगें।

प्रियंका ने कहा कि, चुनाव में मैं यूपी घूम रही हूं। यहां 50 लाख रोजगार घट गया है। यह रोजगार उन्हीं लोगों ने घटाए हैं, जिन्होंने कहा था कि दो करोड़ नौकरी दूंगा। राहुल गांधी का इश्तिहार देखकर फूड पार्क बंद कर दिया। फूड पार्क से पांच लाख लोगों को फायदा मिल सकता था। अमेठी का विकास नहीं हो रहा है, मोदी-योगी यहां के विकास को रोक रहे हैं।

पढ़ें- उत्तर प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+