Lok Sabha Elections 2019: छठे चरण में 62.27 प्रतिशत मतदान
नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ, छठे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए, उनमें यूपी की सबसे ज्यादा 14 लोकसभा सीटें शामिल थीं, इसके अलावा छठे चरण में हरियाणा की 10 सीटें, देश की राजधानी दिल्ली की 7 सीटें, मध्य प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 8, बिहार की 8 और झारखंड की 4 सीटों पर मतदान हुआ है। चुनाव आयोग ने छठे चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे।
जानिए लोकसभा चुनाव के मतदान का पल-पल का लाइव अपडेट।

LIVE Feed
यूपी में मतदान
सुल्तानपुर में 52.93 फीसदी हुई वोटिंग, प्रतापगढ़ में 51.28 फीसदी हुई वोटिंग, फूलपुर में 46 फीसदी हुई वोटिंग, इलाहाबाद में 47.06 फीसदी हुई वोटिंग, अंबेडकर नगर में 55.25 फीसदी हुई वोटिंग
श्रावस्ती में 47.80 फीसदी हुई वोटिंग, डुमरियागंज में 46.40 फीसदी हुई वोटिंग, बस्ती में 53.28 फीसदी हुई वोटिंग, संतकबीरनगर में 50.72 फीसदी हुई वोटिंग, लालगंज में 52.50 फीसदी हुई वोटिंग
आजमगढ़ में 52.60 फीसदी हुई वोटिंग, जौनपुर में 51.43 फीसदी हुई वोटिंग, मछलीशहर में 50.40 फीसदी हुई वोटिंग, भदोही में 51.20 फीसदी हुई वोटिंग
नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के अंतर्गत दोपहर के 1 बजे तक यूपी के सुल्तानपुर में 38.37, प्रतापगढ़ में 34.39, फूलपुर में 29.20, इलाहाबाद में 32.38, अंबेडकरनगर में 38.20, श्रावस्ती में 32.64 डुमरियागंज में 34.40 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा बस्ती में 38.64, संतकबीरनगर में 37, लालगंज में 32.79, आजमगढ़ में 34.80, जौनपुर में 34.53, मछलीशहर में 35.80 और भदोही में 35.26 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications