शीला दीक्षित ने केजरीवाल को किया ट्वीट- मेरे बारे में अफवाह मत फैलाओ, खाने पर आओ
नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच ट्विटर पर हुई एक बातचीत चर्चा में है। दीक्षित ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल से उनकी सेहत के बारे में अफवाह ना फैलाने को कहा तो केजरीवाल ने भी उनको रिप्लाई करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं किया है। दोनों के बीच खाने पर आने को लेकर भी बातें हुईं।

शनिवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल पर उनसे सेहत के बारे में अफवाह ना फैलाने को कहा और उनको भोजन पर आमंत्रित किया तो वहीं मुख्यमंत्री ने भी पूछ लिया भोजन करने कब आऊं। शीला दीक्षित ने ट्वीट किया, अरे भाई अरविंद केजरीवाल, मेरी सेहत को ले कर क्यों गलत अफवाहें फैला रहे हो? अगर कोई काम नहीं हो तो आ जाओ भोजन पर. मेरी सेहत भी देख लेना, भोजन भी कर लेना और अफवाहें फैलाए बिना चुनाव लड़ना भी सीख लेना।

इस पर केजरीवाल ने जवाब दिया, मैंने आपकी सेहत पर कब कुछ बोला? कभी नहीं। मेरे परिवार ने मुझे बुज़ुर्गों की इज्जत करना सिखाया है. भगवान आपको अच्छी सेहत और लम्बी उम्र दे। जब आप अपने इलाज के लिए विदेश जा रही थीं तो मैं बिना बुलाए आपकी सेहत पूछने आपके घर आया था. बताइए आपके घर भोजन करने कब आऊं?
बता दें कि 91 साल की शीला दीक्षित के बारे में सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें देखने को मिली थीं, जिनमें कहा गया कि उम्र की वजह से अब शीला दीक्षित को बातें याद रखने में परेशानी होती है। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आज ( 12 मई) मतदान है। चुनाव में कांग्रे, आप और भाजपा में मुख्य मुकाबला है। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार हैं, उनके सामने भाजपा से मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी से दिलीप पांडेय मैदान चुनाव लड़ रहे हैं।
दिल्ली की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज, आज है मतदान












Click it and Unblock the Notifications