हाफ रेट पर दारू, फ्री बकरा और हर महिला को सोना, इन वादों से लुभा रही ये पार्टी

दिल्ली में एक पार्टी वादा कर रही है कि वो हर महिला को फ्री सोना देगी, शराब के दाम आधे करेगी और ईद पर फ्री बकरा देगी।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर देश की सियासी सरगर्मियां लगातार जोर पकड़ रही हैं और इन्हीं सरगर्मियों के बीच देश की राजधानी दिल्ली में भी मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही राजनीतिक दलों के संभावित उम्मीदवारों ने जोर-शोर से चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है। वोटरों को लुभाने के लिए अलग-अलग पार्टियां लंबे चौड़े वादे कर रही हैं। हालांकि दिल्ली में एक पार्टी ऐसी भी है, जिसके चुनावी वादों के सामने कोई दल नहीं टिक पा रहा। इस पार्टी का नाम है 'सांझी विरासत पार्टी' और इसके चुनावी वादों को देखकर सियासी दलों के साथ-साथ दिल्ली की जनता भी हैरान है।

क्या क्या हैं पार्टी के वायदे?

क्या क्या हैं पार्टी के वायदे?

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सांझी विरासत पार्टी के पोस्टर लगे हुए हैं। इन पोस्टरों पर लिखे चुनावी वादे कुछ ऐसे हैं कि जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है। सांझी विरासत पार्टी के पोस्टरों में जो वादे किए गए हैं, उनमें से कुछ वादे यूं हैं:- शराब के दाम आधे किए जाएंगे, ईद पर मुस्लिम परिवारों को फ्री बकरा, हर महिला को फ्री सोना। इसके अलावा भी कई बड़े चुनावी वादे सांझी विरासत पार्टी की ओर से किए गए हैं। सांझी विरासत पार्टी की तरफ से अमित शर्मा दिल्ली की उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। ये सभी वादे अमित शर्मा के चुनावी पोस्टरों में किए गए हैं।

प्राइवेट अस्पताल में 10 लाख तक इलाज फ्री

प्राइवेट अस्पताल में 10 लाख तक इलाज फ्री

सांझी विरासत पार्टी के पोस्टरों में पीएच. डी. तक छात्रों को फ्री शिक्षा, दिल्ली में छात्रों के लिए फ्री मेट्रो और बस पास, प्राइवेट स्कूलों में फीस माफ, सभी को फ्री राशन, लड़की के जन्म लेने पर 50 हजार रुपए की सहायता राशि, लड़की की शादी पर 2 लाख 50 हजार रुपए की सहायता राशि, बेरोजगारों के लिए हर महीने 10 हजार रुपए, बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों के लिए 5 हजार रुपए पेंशन, प्राइवेट अस्पताल में 10 लाख रुपए तक का इलाज फ्री, कब्रिस्तान के लिए 25 बीघा जमीन और 10 रुपए में खाना जैसे वादे किए गए हैं।

दिल्ली में 12 मई को मतदान

दिल्ली में 12 मई को मतदान

दिल्ली में सांझी विरासत पार्टी के इन चुनावी वादों को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। सांझी विरासत पार्टी के नेता भी जोर-शोर से अपने वादों के साथ जनता के बीच जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पार्टी की तरफ से अभी दिल्ली की सभी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर छठें चरण में 12 मई को मतदान होना है। सातों सीटों के लिए 16 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फिलहाल दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं।

देखिए, लोकसभा चुनाव की कवरेज पर खास वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+