'राम' नाम की चांदी की प्लेट, कमंडल सहित कितनी संपत्ति की मालिक हैं साध्वी प्रज्ञा

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। साध्वी प्रज्ञा सुबह 11 पंडितों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थीं जहां शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने अपना नामांकन किया। भोपाल की सीट पर प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से होगा। साध्वी ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है और बताया है कि उनके पास कुल 4 लाख 44 हजार 224 रु की संपत्ति है।

कुल 4 लाख 44 हजार 224 रु की संपत्ति है साध्वी के पास

कुल 4 लाख 44 हजार 224 रु की संपत्ति है साध्वी के पास

साध्वी ने नामांकन के वक्त जो चुनावी हलफनामा दायर किया है, उसमें उन्होंने पूरी संपत्ति का ब्योरा दिया है। प्रज्ञा ठाकुर के पास 90 हजार नकद हैं जो भोपाल के दो बैंक खातों में जमा हैं। एक बैंक खाते में 88,824 रु जबकि दूसरे में 11 हजार रु जमा हैं। उनका किसी कंपनी में कोई शेयर नहीं है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के पास ना कोई गाड़ी है और न ही जमीन।

राम' नाम की चांदी की प्लेट, सोने-चांदी के गिलास-थाली

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी हैंं प्रज्ञा ठाकुर

मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी हैंं प्रज्ञा ठाकुर

गहनों के नाम पर प्रज्ञा ठाकुर के पास 48 हजार रु की सोने की चेन, 48 हजार रु को सोने का लॉकेट है। इसके अलावा 16 हजार रु की एक सोने की अंगूठी, 81 हजार रु का चांदी का कमंडल है। प्रज्ञा ठाकुर के पास चांदी की थाली, चार चांदी के गिलास, एक चांदी का लोटा, पैर के दो चांदी के रिंग और 'राम' नाम की चांदी की प्लेट है। इन सबकी कुल कीमत 4 लाख 44 हजार 224 रु है।

पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी हैं प्रज्ञा ठाकुर

मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी हैं प्रज्ञा ठाकुर

आपराधिक रिकॉर्ड की बात करें तो प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ आजाद नगर पुलिस स्टेशन मालेगांव, जिला नासिक में एफआईआर संख्या 130/2008 में कथित हत्या का प्रयास, आतंकवादी कृत्य के आरोप हैं। इसके लिए गैरकानूनी गतिविधि की धारा 18, धारा 120बी, 302, 307, 324, 326, 427, 153, आईपीसी की धारा 3, 4, 5 और 6 के अलावा एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट 1908 की धारा 120 बी के तहत मामला तर्ज है। ये सभी मामले एनआईए मुंबई की अदालत में चल रहे हैं। नामांकन में साध्वी प्रज्ञा की उम्र 49 साल बताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+