शिवपाल यादव ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, 2 नामों को लेकर किया बड़ा उलटफेर

शिवपाल यादव ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, 2 नामों को लेकर किया बड़ा उलटफेर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में सभी पार्टियां जोर-शोर से जुट गई हैं। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है। इसी क्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) के संस्थापक और प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। शिवपाल यादव ने दूसरी लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया।

 Lok sabha elections 2019: Pragatisheel Samajwadi Party candidate second list released

इस लिस्ट में पार्टी ने दो नामों में बड़ा उलटफेर किया है। गौतमबुद्ध नगर से जितेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। इस सीट से मोहम्मद जावेद का टिकट काट लिया गया है। वहीं बागपत सीट से मोहम्मद मोहकम को टिकट दिया गया है।

 Lok sabha elections 2019: Pragatisheel Samajwadi Party candidate second list released
इससे पहले शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 31 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। जहां बागपत से गजेंद्र सिंह बली को और गौतमबुद्ध नगर सीट से नावेद पठान को उम्मीद चुना गया था, लेकिन रविवार को 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। इस लिस्ट में अरुण सिंह कोरी को सुरक्षित सीट उम्मीदवार बनाया है। अकबरपुर सीट से कैप्टन इंद्रपाल सिंग को मोहनगंज से गनेश रावत को, बहराइच सीट से जगदीश कुमार सिंग को कैसरगंज सीट से धनंजय शर्मा को, सुल्तानपुर सीट से कमला यादव को, अंबेडकरनगर से प्रेम निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है। बस्ती सीट से रामकेवल यादव को, लालगंज सीट से हेमराज पासवान को उतारा गया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+