EVM सुरक्षा पर प्रणब मुखर्जी ने जताई चिंता, कहा- विश्वसनीयता सुनिश्चित करे चुनाव आयोग
नई दिल्ली। EVM से छेड़छाड़ के आरोपों के बीच पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का बड़ा बयान आया है। अपने बयान में प्रणव मुखर्जी ने चुनाव आयोग की जिम्मेदारियों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि 'EVM की सुरक्षा के मामले में संस्थागत विश्वसनीयता सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है और चुनाव आयोग को EVM से छेड़छाड़ की अफवाहों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।'

आपको बता दें कि चुनावों के परिणाम आने से पहले एक बार फिर से विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग और EVM पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं और इस सबसे बीच ही पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने ये बयान दिया है। ट्वीट कर अपने बयान में उन्होंने कहा कि जनता का फैसला सबसे ऊपर है और इसे लेकर रत्ती भर संदेह नहीं होना चाहिए।
'इससे पहले मुखर्जी ने चुनाव आयोग की सराहना करते हुए कहा था कि 2019 का लोकसभा चुनाव शानदार तरीके से संपन्न कराया गया। एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर नई दिल्ली में उन्होंने कहा था कि पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन के समय से लेकर मौजूदा चुनाव आयुक्तों तक संस्थान ने बहुत अच्छे से काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications