पोलिंग बूथ पर महिलाओं का वोट खुद ही डाल रहा था एजेंट, वीडियो वायरल होने पर फंसा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के दौरान छठे चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान हुआ था। इस दौरान हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर रविवार को 69.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बीच कुछ जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आईं तो वहीं, ट्विटर पर एक वीडियो वायरल होने लगा जिसमें पोलिंग एजेंट, बूथ के अंदर जबरन ईवीएम का बटन दबाते दिखाई दे रहा था, इसको लेकर काफी हंगामा खड़ा हो गया।

महिलाओं से पहले EVM का बटन दबा रहा था एजेंट

महिलाओं से पहले EVM का बटन दबा रहा था एजेंट

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है है कि पोलिंग बूथ के अंदर एक एजेंट नीली टीशर्ट पहनकर बैठा है। कमरे में महिला वोटर्स लाइन में खड़ी दिख रही हैं, जब एक महिला मतदाता वोट डाल रही होती है तो वह युवक अपनी सीट से उठता है और उसकी तरफ जाता है। वह तुंरत जाकर ईवीएम का बटन दबाता है। इसके बाद वह अपनी सीट पर वापस आ जाता है। वीडियो में वह एजेंट दो और महिलाओं के साथ ऐसा करते हुए देखा गया। ये वीडियो फरीदाबाद के एक पोलिंग बूथ का बताया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: हरियाणा लोकसभा चुनाव 2019 की हर खबर

वीडियो वायरल होने पर फंसा युवक

इस वीडियो के वायरल होने के बाद चुनाव आयोग से कई लोगों ने कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद चुनाव आयोग से मिले निर्देश के बाद फरीदाबाद जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया, 'मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई, इस युवक को सलाखों के पीछे भेज दिया गया था। इस मामले में पर्ववेक्षक ने पूछताछ की और पाया कि तीन महिलाओं को प्रभावित करने के अलावा किसी और तरह की गड़बड़ी नहीं की गई।'

फरीदाबाद का है पूरा मामला

फरीदाबाद के निर्वाचन कार्यालय ने कहा कि पोलिंग एजेंट ने तीन महिलाओं का वोट प्रभावित करने की कोशिश की थी, इसके बाद तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा द्वारा बूथ का दौरा किया गया था। इस पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया था। बता दें कि हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर साल 2014 के चुनावों के दौरान 71.86 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि इस साल 69.50 फीसदी मतदान हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+