5 साल में पहली बार पीएम मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- पूर्ण बहुमत की आएगी सरकार

Recommended Video

    PM Narendra Modi ने 5 साल में पहली बार की Press Conference, कही ये बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के तहत आखिरी चरण के प्रचार से कुछ मिनटों पहले पीएम मोदी (Narendra Modi) और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बीजेपी अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि ये चुनाव आजादी के बाद के चुनाव में भाजपा की दृष्टि से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला, सबसे विस्तृत चुनाव अभियान रहा है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार फिर से बनाने के लिए जनता का उत्साह भाजपा से आगे रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने भी मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव बहुत शानदार रहा।

    17 मई को देश में ईमानदारी की शुरुआत हुई थी- पीएम मोदी

    17 मई को देश में ईमानदारी की शुरुआत हुई थी- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि जहां तक हो सका, मैं सभी को धन्यवाद देने गया था। पीएम मोदी ने पत्रकारों को भी धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पांंच साल पहले 17 मई 2014 को सत्ताखोरी के दिमाग को बहुत बड़ा झटका देश की जनता ने दिया था और ईमानदार सरकार की शुरुआत हुई थी।

    ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

    बहुमत वाली सरकार दोबारा आएगी- पीएम

    पीएम मोदी ने कहा, 'मैं मानता हूं कि कुछ बातें हम गर्व के साथ दुनिया से कह सकते हैं। ये दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, ये लोकत्रंत की ताकत दुनिया के सामने ले जाना हम सबका दायित्व है। हमें विश्व को प्रभावित करना चाहिए कि हमारा लोकतंत्र कितनी विविधताओं से भरा है।' उन्होंने कहा कि ये चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से चुनाव हुआ। पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे करके दोबारा जीतकर आए ये शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है। ये अपने आप में बड़ी बात है।

    आज हमारे पास 16 सरकारें हैं- अमित शाह

    आज हमारे पास 16 सरकारें हैं- अमित शाह

    वहीं, इस प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हमने बूथ और शक्ति केंद्रों की रचना के साथ जितने चुनाव आए लगभग सभी में हमने सफलता प्राप्त की। 2014 में हमारे पास 6 सरकारें थीं आज हमारे पास 16 सरकारें हैं। शाह ने कहा, 'मैं बहुत गर्व के साथ कह रहा हूं कि देश कि आजादी के बाद सबसे ज्यादा परिश्रमी और विस्तृत चुनाव अभियान हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।'

    133 योजनाओं पर शाह ने की बात

    133 योजनाओं पर शाह ने की बात

    शाह ने कहा कि देश के गरीब, किसान, महिला, गांव, शहर समाज के हर वर्ग को हमारी सरकार की 133 योजनाओं ने छुआ है। 133 योजनाओं के आधार पर देश में नई चेतना की जागृति हुई है। चुनाव कैंपेन पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे। बहुत समय बाद देश की जनता ने ऐसा चुनाव देखा है जिसमें ये मुद्दे गायब थे। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हमने 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। उन्हें आधारभूत सुविधाएं देकर एहसास दिया है कि देश के विकास में उनकी भी हिस्सेदारी है।

    बहुमत से बनेगी सरकार- शाह

    बहुमत से बनेगी सरकार- शाह

    बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हमने बूथ और शक्ति केंद्रों की रचना के साथ जितने चुनाव आए लगभग सभी में हमने सफलता प्राप्त की। 2014 में हमारे पास 6 सरकारें थीं आज हमारे पास 16 सरकारें हैं। शाह ने कहा, 'मैं बहुत गर्व के साथ कह रहा हूं कि देश कि आजादी के बाद सबसे ज्यादा परिश्रमी और विस्तृत चुनाव अभियान हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+