Lok Sabha Elections 2019: इस मामले में ट्विटर पर पहले पायदान पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबरदस्त लोकप्रिय हैं। चुनावी मौसम में ट्विटर पर सबसे ज्यादा किसी नेता को टैग किया गया है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। चुनावी मौसम में हैशटैग #LokSabhaElections2019 का इस्तेमाल करते हुए सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री को लोगों ने मेंशन किया है। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार इस लिस्ट में सबसे उपर पीएम मोदी आते हैं। मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी इस लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें लोगों ने सर्वाधिक बार मेंशन किया है।

4.6 करोड़ ट्वीट में मोदी का जिक्र

4.6 करोड़ ट्वीट में मोदी का जिक्र

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तकरीबन 4.6 करोड़ ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र पिछले एक महीने में किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के दिन सर्वाधिक 11 लाख ट्वीट किए गए जिसमे पीएम मोदी को मेंशन किया गया। इन तमाम ट्वीट में राष्ट्रीय सुरक्षा, धर्म, नौकरी जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया। इन तमाम ट्वीट के जरिए लोगों ने इन मुद्दों पर अपनी राय पीएम मोदी को मेंशन करते हुए रखी।

पीएम मोदी के अलावा इन नेताओं का भी जिक्र

पीएम मोदी के अलावा इन नेताओं का भी जिक्र

11 मार्च से 11 अप्रैल के आंकडों पर नजर डालें तो सर्वाधिक बार ट्विटर पर मेंशन किए जाने वाले नेता मे पहले नंबर पीएम मोदी, दूसरे पायदान पर अमित शाह, तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चौथे स्थान पर राहुल गांधी और पांचवे स्थान पर प्रियंका गांधी का नंबर आता है। इन तमाम नेताओं का जिक्र चुनावी मौसम में सबसे अधिक बार किया गया है। बता दें कि यह आंकड़ा ट्विट के आंतरिक डेटा से हासिल किया गया है।

राष्ट्रवाद और धर्म का मुद्दा शीर्ष पर

राष्ट्रवाद और धर्म का मुद्दा शीर्ष पर

इन तमाम ट्वीट में सबसे उपर राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा रहा। दूसरे पायदान पर धर्म का मुद्दा रहा जिसे लेकर लोगों ने जमकर ट्वीट किया। वहीं नौकरी का जिक्र सर्वाधिक बार किया गया और यह मुद्दा तीसरे स्थान पर रहा। चौथे पायदान पर कृषि और पांचवे स्थान पर टैक्स और ट्रेड का मुद्दा रहा, जिसे लेकर लोगों ने ट्विटर पर जमकर ट्वीट किए और इन नेताओं का जिक्र किया।

सोशल मीडिया अहम प्लेटफॉर्म

सोशल मीडिया अहम प्लेटफॉर्म

ट्विटर जैसे माध्यम पर चुनावी मौसम में इन आंकड़ों की महत्ता काफी अहम हो जाती है। सोशल मीडिया चुनावी मौसम में अहम भूमिका निभा रहे हैं, यही वजह है कि चुनाव आयोग लगातार इन तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पैनी नजर रख रहा है। बता दें कि लोकसभा चुनाव का सातवां और आखिरी चरण 19 मई को संपन्न होगा, जबकि 23 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+