Lok Sabha Elections 2019: PM मोदी ने Tweet कर लोगों से वोट डालने की अपील की

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Chunav 2019 ) के तीसरे चरण के लिए आज देश भर की 117 सीटों पर मतदान हो रहा है, इस चरण में गुजरात ( 26) और केरल (20) की सभी सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, इसके अलावा कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 4, गोवा की 2, दादरा नागर हवेली की 1, दमन दीव की 1, जम्मू कश्मीर की 1 और त्रिपुरा की 1 लोकसभा सीट पर आज वोट डाले जा रहे हैं।

वोट डालकर लोकतंत्र को और मजबूत करें: PM मोदी

सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है, मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके देश की जनता से मतदान करने की अपील की है, उन्होंने खासकर युवाओं से अपील की है कि वो वोट आज जरूर करें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अहम योगदान दें।

शाह-राहुल की प्रतिष्ठा दांव पर

इस चरण की सबसे खास बात यह है कि बीजेपी और कांग्रेस, दोनों पार्टियों के अध्यक्ष चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह गांधीनगर से पार्टी के प्रत्याशी हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस चरण में केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार हैं।

मतगणना 23 मई को होगी

लोकसभा की 543 सीटों के लिये सात चरणों में चुनाव होना है, मतगणना 23 मई को होगी। पहला चरण में वोटिंग 11 अप्रैल को हुई थी, जबकि दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल क हुआ था।

मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

चुनाव आयोग ने इसके लिए 2.10 लाख मतदान केंद्र बनाये हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, इसके अलावा मतदाताओं में जागरुकता बढ़ाने के मकसद से कई पोलिंग बूथों के सजाया गया है ताकि वोटर ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। तीसरे चरण के मतदान में करीब 18.56 करोड़ मतदाता अपना वोट आज डालेंगे, लोगों से चुनाव आयोग ने अपील की है कि वो अपने मतों का प्रयोग अवश्य करें।

यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+