भाजपा के सहयोगी राजभर ने यूपी की 39 सीटों पर उतारे अपने कैंडिडेट

नई दिल्ली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने उत्तर प्रदेश की 39 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सुभासपा उत्तर प्रदेश सरकार में भाजपा के साथ सहयोगी है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव उन्होंने भाजपा से अलग होकर लड़ने का फैसला किया है।

39 उम्मीदवार की लिस्ट जारी की

39 उम्मीदवार की लिस्ट जारी की

ओम प्रकाश राजभर ने गोरखपुर में राधेश्याम, लखनऊ बब्बन राझभर, इलाहाबाद से शिव कुमार प्रजापति, वाराणसी से सिद्धार्थ राजभर, गाजीपुर से मेजर रामजी राजभर, बलिया से विनोद तिवारी, घोसी से महेंद्र राजभर को टिकट दिया है।

योगी कहेंगे तो दे दूंगा इस्तीफा

ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि उनकी पार्टी ने भाजपा से अलग होकर लोकसभा चुनाव लडने का फैसला किया है। विधानसभा में भाजपा के साथ गठबंधन बना रहेगा लेकिन योदी आदित्यनाथ चाहेंगे तो मैं मंत्रीपद से इस्तीफा दे दूंगा। सुभासपा ने साल 2017 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आठसीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से उसे चार पर जीत मिली थी। भाजपा की सरकार में राजभर को मंत्री बनाया गया है।

भाजपा पर हमलावर रहे हैं ओपी राजभर

भाजपा पर हमलावर रहे हैं ओपी राजभर

ओम प्रकाश राजभर सरकार में रहते हुए भी लगातार भाजपा पर हमलावर रहे हैं। सोमवार को ही राजभर ने कहा था कि भाजपा घमंड में उनकी नहीं सुन रही है, ऐसे में उनकी पार्टी के पास अलग होकर चुनाव लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। राजभर ने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव के बाद अपनी गलती का एहसास होगा। राजभर ने कहा हा उन्होंने लगातार भाजपा से सम्मानजनक स्थान मांगा है लेकिन उनको गठबंधन में सही स्थान नहीं मिला है। राजभर ने कहा है कि सहयोगी दल होने के नाते हमने पूर्वांचल की केवल एक सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन हमारे प्रस्ताव को दरकिनार करते हुए बीजेपी नेतृत्व ने कोई जवाब नहीं दिया।

क्लिक कर पढ़ें- उत्तर प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+