ओडिशा: पोलिंग बूथ पर भाजपा प्रत्याशी के पीएसओ पर लोहे की रॉड से हमला

भुवनेश्वर। गुरुवार को दूसरे चरण के लिए हो रहे मतदान के दौरान ओडिशा में छिटपुट हिंसा हुई है। बरगढ़ क्षेत्र की ब्रजराजनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और प्रत्याशी राधारानी पंडा के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) पर कथित तौर पर हमला किया गया है। इस हमले में पीएसओ का सिर फट गया है। स्थानीय थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। बीजू जनता दल के नेता पर हमले का आरोप है।

ओडिशा: भाजपा प्रत्याशी के पीएसओ पर लोहे की रॉड से हमला

भाजपा नेता का आरोप है कि ब्रजराजनगर विधानसभा के गंगानगर में एक पोलिंग बूथ दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बीजद नेता राहुल पांडे के साथ राधारानी पंडा के पीएसओ की किसी बात पर बहस हो गई। जिसके बाद राहुल ने लोठे की रॉड से पीएसओ पर हमला किया। इस हमले में पीएसओ का सिर फट गया था।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

ब्रजारनजगर विधायक और भाजपा की उम्मीदवार राधा रानी पंडा ने कहा कि उनके पीएसओ राधे किसान पर हमले के लिए बीजद जिम्मेदार है। बीजद के पूर्व पार्षद ने यह जानलेवा हमला किया है। लिहाजा हम उसकी गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।

ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटों के साथ-साथ विधानसभा की 147 सीटों पर भी वोटिंग हो रही है। गुरुवार को दूसरे चरण में राज्य में विधानसभा की 35 सीटों के लिए मतदान हो रहा है और पांच लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। ओडिशा में विधानसभा की 147 और लोकसभा की 21 सीटों के लिए चार चरणों में वोटिंग होगी।

2014 लोकसभा में बीजेडी 20 और बीजेपी एक सीट जीती थी। विधानसभा के चुनाव में बीजेडी को 117, कांग्रेस को 15 और बीजेपी को 10 सीटें मिली थीं।

पढ़ें- ओडिशा की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+