बिहार में EVM मिलने की खबरों पर क्या बोले सीएम नीतीश कुमार

बिहार में ईवीएम से भरी गाड़ियां मिलने के बाद नीतीश कुमार ने ईवीएम के मुद्दे को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को जारी होंगे लेकिन इससे पहले ही ईवीएम से छेड़छाड़ के मुद्दे को लेकर घमासान तेज हो गया है। एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत मिलने के बाद विपक्ष ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार को यूपी और बिहार के कई इलाकों में ईवीएम से भरी गाड़ियां मिलने की खबरें आईं। कई जगह विपक्ष के प्रत्याशियों ने हंगामा किया और प्रशासन पर ईवीएम की अदला बदली करने का आरोप लगाया। वहीं, चुनाव आयोग ने इस तरह की खबरों को बेबुनियाद और अफवाह करार दिया है। अब ईवीएम के मुद्दे को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एक बड़ा बयान दिया है।

'चुनाव हारने वाले ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं'

'चुनाव हारने वाले ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं'

ईवीएम से भरी गाड़ियां मिलने के मुद्दे पर जब नीतीश कुमार से सवाल पूछे गए तो उन्होंने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'ईवीएम पर सवाल उठाना एकदम गलत है। ईवीएम के आने के बाद चुनावों में पारदर्शिता आई है। यह एक ऐसी तकनीक है, जिस पर कई बार सवाल उठाए गए हैं और इसका जवाब चुनाव आयोग ने दिया है। चुनाव हारने वाले दल कहते ही हैं कि चुनाव में ये खराबियां थी, ये कोई नई बात नहीं है।' आपको बता दें कि सोमवार को बिहार के सारण में ईवीएम से भरी गाड़ी मिलने की खबरें आई थी। इसके बाद यूपी के मऊ और गाजीपुर में भी ईवीएम बदले जाने को लेकर हंगामा देखने को मिला। हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से इस तरह की खबरों का खंडन किया गया।

'आरजेडी ने शेयर कीं EVM की तस्वीरें'

दरअसल यह मामला उस वक्त शुरू हुआ, जब सोशल मीडिया पर बिहार में एक गाड़ी में ईवीएम दिखने की खबर फैली। इस मामले की तस्वीरों को बिहार के सीएम लालू प्रसाद यादव और आरजेडी ने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया। तस्वीरों को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा गया, '‪अभी-अभी बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में स्ट्रॉन्ग रूम के आस-पास मंडरा रही EVM से भरी एक गाड़ी जो शायद अंदर घुसने के फिराम में थी, उसे राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। साथ मे सदर BDO भी थे, जिनके पास कोई जबाब नही है। सवाल उठना लाजिमी है? छपरा प्रशासन का कैसा खेल??‬ सभी साथी सतर्क रहें। ये भाजपाई गुंडे ठग कुछ भी कर सकते हैं।'

भाजपा से कोई विरोधाभास नहीं: नीतीश

भाजपा से कोई विरोधाभास नहीं: नीतीश

इसके अलावा नीतीश कुमार ने भाजपा-जेडीयू के बीच कुछ मुद्दों पर विरोधाभास को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा, 'किसी भी मामले को लेकर हमारे बीच कोई विरोधाभास नहीं है। हमने हमेशा कहा है कि अनुच्छेद 70 को खत्म नहीं किया जाना चाहिए, यूनिफॉर्म सिविल कोड नहीं लगाया जाना चाहिए, अयोध्या विवाद को आपसी समझौते या फिर अदालत के हस्तक्षेप के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। हम इस बात को तब से कहते आए हैं, जब हमने पहली बार भाजपा के साथ गठबंधन किया था। बीजेपी का रुख नया नहीं है। एक पार्टी का अपना रुख होता है लेकिन जब कोई गठबंधन होता है, तो इस पर चर्चा होती है, इसलिए किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+