रक्षा मंत्री ने कहा- वोटिंग के बाद ममता बनर्जी करा सकती है नरसंहार, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

रक्षा मंत्री ने कहा-वोटिंग के बाद ममता बनर्जी करा सकती है नरसंहार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण में भी बंगाल में हिंसा की घटनाएं सामने आई। यहां पिछले छह चरणों के दौरान भी टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जाधवपुर और बसीरहाट में बीजेपी ने टीएमसी पर वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया है, जिसके बाद वहां हिंसा देखने को मिली।

 Lok Sabha Elections 2019: Defence Minister Nirmala Sitharaman accuses TMC of vandalism, demands deployment of Central forces.

बंगाल में हिंसा की घटनाओं को देखते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हो रही हिंसा को लेकर टीएमसी पर निशाना साधा और राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की। निर्मला सीतारमण ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान भाजपा के प्रत्याशियों पर बार-बार हमला किया जा रहा है।चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देना चाहिए।

पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के लिए अच्छा वातावरण नहीं है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने पहले ही कहा है कि हम इंच-इंच का बदला लेंगे। ऐसे में लगता है कि आज आखिरी चरण का चुनाव खत्म होने के बाद टीएमसी द्वारा नरसंहार देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि पश्चिम बंगाल में शांति के लिए वहां आज वोटिंग के बाद केंद्रीय बलों की तैनाती की जाए।

इससे पहले पश्चिम बंगाल में हिंसा की शिकायत करने भाजपा ने चुनाव आयोग जा ने का फैसला किया। भाजपा ने टीएमसी पर हिंसा का आरोप लगाते हुए सूबे में भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई का आरोप लगाया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि यहां टीएमसी के लोग जनता को मतदान करने से रोक रहे हैं जबकि बंगाल की जनता भाजपा के पक्ष में वोट करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+