नरेश अग्रवाल का विवादित बयान- बंदरों की तरह चौराहे पर घूमेगा अखिलेश, मायावती को भी लेकर कही बड़ी बात
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर देश का पारा लगातार बढ़ रही गर्मी के साथ चढ़ता जा रहा है। इसमें नेताओं के बयान भी आग लगा रहे हैं। इसी बीच अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने फिर से विवादित बयान दे दिया है। नरेश अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि 23 मई को काउंटिंग के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव चौराहों पर बंदरों की तरह घूमेंगे।

नरेश अग्रवाल ने कहा, '23 मई को काउंटिंग होगी (लोकसभा चुनाव) और 24 को मायावती कहेंगी कि मैं गठबंधन तोड़ती हूं, मुसलमान और अहीर ने हमको धोखा दिया। अखिलेश चौराहे पर बंदरों की तरह घूमेगा, चौराहे पर दौड़ता दिखाई देगा।' बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी का गठबंधन हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने एक अभिनेत्री के लिए मेरा टिकट काट दिया था। इस अपमान का बदला आप लोगों को लेना है।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में किसी समय अखिलेश और मुलायम सिंह के बेहद करीबी माने जाने वाले नरेश अग्रवाल बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही विरोधी पार्टी के नेताओं पर लगातार निशाना साध रहे हैं। हाल ही में नरेश अग्रवाल ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुलायम सिंह देश के नेता थे, लेकिन उनके बेटे अखिलेश ने उन्हें सबसे नीचे पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया। जो अपने पिता का नहीं हुआ, वह जनता का क्या होगा।
पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications