Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मसूद अजहर के ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने पर बोले मोदी, आगे-आगे देखिए होता है क्या

नई दिल्ली। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये भारत के लिए बड़ी सफलता और गौरव का विषय है। राजस्थान के जयपुर में एक चुनावी रैली में मोदी ने कहा, संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगा दिया है। आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए भारत लंबे समय से जो प्रयास कर रहा था, ये उसका नतीजा है, यह देश के लिए गौरव की बात है।

https://hindi.oneindia.com/news/india/masood-azhar-designated-as-global-terrorist-in-un-sanctions-list-504530.html

पीएम मोदी ने कहा, ये नया भारत है, 130 करोड़ जनता की बात विश्व में सुनी जा रही है। भारत की आवाज की कोई उपेक्षा नहीं कर सकता है। ये तो सिर्फ शुरूआत है, आगे आगे देखिए होता है क्या। मोदी ने कहा, संयुक्त राष्ट्र में जो कुछ भी हुआ उस पर यही कहा जा सकता है कि देर आए दुरूस्त आए। मोदी ने कहा कि एक वक्त था जब देश में ऐसी रिमोट कंट्रोल वाली सरकार थी, जिसमें पीएम तक की आवाज उनकी सरकार में ही कोई नहीं सुनता था। आज देश ने देखा है कि यूएन में क्या हुआ।

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को बुधवार को संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर दिया है।अजहर को संयुक्त राष्ट्र की सूची में वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है। पाकिस्तान ने भी पुष्टि की है कि मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्ताव 1267 के तहत वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया है। यूएन में जैश पर पहले ही प्रतिबंध लगा हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने मसूद को यूएन की ओर से ग्लोबल आतंकी नामित करने के बाद भारत के समर्थन के लिए विश्व के देशों का धन्यवाद किया है। अपने संदेश में अकबरुद्दीन ने कहा कि उन देशों के हम आभारी हैं जिन्होंने हमें समर्थन दिया। यूएसए, यूके, फ्रांस और परिषद में शामिल दूसरे देशों के अलावा भी कई मुल्कों ने इस मुद्दे पर भारत का साथ दिया है।

पढ़ें- अपने राज्य से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+