पश्चिम बंगाल: 7 दिनों से चुनाव आयोग के लापता नोडल अधिकार हावड़ा में मिले
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सीआईडी ने कृष्णानगर में सात दिन पहले लापता हुये चुनाव आयोग (Election Commission) के एक नोडल अधिकारी अर्नब रॉय (30) को हावड़ा में एक घर में खोज निकाला है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। आईपीएस अधिकारी ने बताया कि नोडल अधिकारी अर्नब रॉय को उनके मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर ढूंढ निकाला गया। सीआईडी अधिकारी ने बताया, ''हमने आज सुबह हावड़ा में एक घर से रॉय को खोज निकाला। वह ठीक हैं।''

अर्नब के मिलने की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस के अधिकारी अर्नब रॉय से पूछताछ कर रही है। उससे जानकारी मिलने के बाद ही पता चलेगा कि वाकई में उसके साथ क्या हुआ था। उल्लेखनीय है कि अर्नब राय (30) नामक अधिकारी चुनाव ड्यूटी के लिए अपने सरकारी आवास से गुरुवार की सुबह बिप्रदास चौधरी पॉलिटेक्निक कालेज के लिए निकले लेकिन दोपहर बाद से लापता हो गये। काफी कोशिशों के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। हालांकि अर्नब का वाहन कालेज के बाहर पार्क किया हुआ पाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications