मायावती ने जारी की BSP उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए किसे-कहां से मिला टिकट

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी की 11 लोकसभा सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कई नाम चौंकाने वाले हैं।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची के तहत यूपी की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। सूची जारी करने से पहले मायावती ने लखनऊ में पार्टी के नेताओं के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए टिकटों पर चर्चा हुई और इसके बाद लिस्ट फाइनल कर दी गई। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के साथ यूपी में मिलकर बनाए गए महागठबंधन में बहुजन समाज पार्टी को 38 सीटें मिली हैं, जिनमें से 11 सीटों पर मायावती ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि बाकी सीटों पर भी मायावती बहुत जल्द उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती हैं।

ये हैं वो 11 सीटें, जिनपर घोषित किए उम्मीदवार

ये हैं वो 11 सीटें, जिनपर घोषित किए उम्मीदवार

बहुजन समाज पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक यूपी की 11 सीटों पर इन्हें उम्मीदवार बनाया गया है:-

1:- सहारनपुर --- हाजी फजलुर्रह्मान
2:- बिजनौर --- मलूक नागर
3:- नगीना --- गिरीश चंद्र जाटव (सुरक्षित सीट)
4:- अमरोहा --- कुंवर दानिश अली
5:- मेरठ --- हाजी मोहम्मद याकूब कुरैशी
6:- गौतम बुद्ध नगर --- सतबीर नागर
7:- बुलंदशहर --- योगेश वर्मा (सुरक्षित सीट)
8:- अलीगढ़ --- अजीत बालियान
9:- आगरा --- मनोज सोनी (सुरक्षित सीट)
10:- फतेहपुर सीकरी --- राजवीर सिंह
11:- आंवला --- रूचि वीरा

सहारनपुर में संयुक्त रैली करेंगे अखिलेश-मायावती

सहारनपुर में संयुक्त रैली करेंगे अखिलेश-मायावती

गौरतलब है कि यूपी में सपा-बसपा और आरएलडी के महागठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं दी गई है। हालांकि महागठबंधन ने कांग्रेस के लिए दो सीटें छोड़ते हुए अमेठी और रायबरेली में प्रत्याशी ना उतारने का फैसला लिया है। महागठबंधन में हुए सीटों के बंटवारे के तहत बहुजन समाज पार्टी 38, समाजवादी पार्टी 37 और राष्ट्रीय लोकदल को 3 सीटें दी गई हैं। हाल ही में जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर से मेरठ के अस्पताल में मुलाकात की तो खबर आई कि मायावती इस मुलाकात से नाराज हैं और अमेठी-रायबरेली में भी उम्मीदवार उतारने को लेकर फैसला ले सकती हैं। हालांकि बाद में फैसला लिया गया कि इन दोनों सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारे जाएंगे। मायावती, अखिलेश यादव और अजीत सिंह सहारनपुर के देवबंद में संयुक्त रैली कर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।

7 सीटें छोड़ने पर कांग्रेस को सपा-बसपा का जवाब

7 सीटें छोड़ने पर कांग्रेस को सपा-बसपा का जवाब

इससे पहले हाल ही में जब कांग्रेस की तरफ से बयान आया कि वो महागठबंधन के लिए यूपी की 7 सीटें छोड़ रहे हैं तो मायावती ने इसपर ट्वीट करते हुए कहा, 'कांग्रेस यूपी में भी पूरी तरह से स्वतंत्र है कि वह यहां की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करके अकेले चुनाव लड़े, अर्थात हमारा यहां बना गठबंधन अकेले बीजेपी को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है। कांग्रेस जबर्दस्ती यूपी में गठबंधन हेतु 7 सीटें छोड़ने की भ्रांति ना फैलाए। बीएसपी एक बार फिर साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल भी नहीं है। हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आए दिन फैलाए जा रहे किस्म-किस्म के भ्रम में कतई ना आएं।' वहीं, मायावती के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में एसपी, बीएसपी और आरएलडी का गठबंधन भाजपा को हराने में सक्षम है। कांग्रेस पार्टी किसी तरह का कन्फ्यूजन ना पैदा करे!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+