कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में शख्स का हंगामा, बोला- योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहना भारतीय संस्कृति का अपमान
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को एक शख्स ने कहते हुए हंगामा किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहना भारतीय संस्कृति का अपमान है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा कांग्रेस के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्याथ ना कहकर अजय सिंह बिष्ट कहा तो तिरंगा लेकर ये शख्स आगे आ गया और नारे लगाने लगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का नाम अजय सिंह बिष्ट ही था। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में उनको नया नाम आदित्यनाथ दिया गया था। वो यहां के महंत भी हैं।

हंगामा कर रहे शख्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहना भारतीय संस्कृति का अपमान है। इस दौरान उसने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। सुरक्षाकर्मियों ने उसे कार्यालय से बाहर निकाला। हंगामा करने वाले शख्स ने खुद को बीजेपी समर्थक बताया है। शख्स ने अपना नाम नचिकेता बताया। कांग्रेस कार्यालय के बाहर उसने कहा कि जिन लोगों के भी माता-पाता विदेशी मूल के हैं उनके चुनाव लड़ने पर पाबंदी होनी चाहिए क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है।
उत्तर प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज
पवन खेड़ा बुधवार को 4 बजे कांग्रेस दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे थे। उन्होंने यहां एक दिन पहले उत्तर प्रदेश में रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर हमले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खुलेआम एक विधायक पर हमला हो रहा है, जिला पंचायत के सदस्यों का अपहरण किया जा रहा है। भाजपा किसी भी सूरत में अपने विरोधियों को दबाने के लिए ये सब कर रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में हिंसा का भी मामला उठाया। उन्होंने कहा कि हिंसा का ये मॉडल, मोदी-शाह मॉडल है। इसी मॉडल को ये लोग पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश तक सब जगह लागू करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications