सिर से पैर तक दंगा पीड़ितों के खून से सने हैं मोदी: ममता बनर्जी
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सिर से पैर तक दंगा पीड़ित लोगों के खून में सने हैं, ना उन्हें अपनी पत्नी का पता है और ना देश के लोगों का। ममता बनर्जी ने बिष्णुपुर मे एक सभा तो संबोधित करते हुए कहा, मुझे टोल कलेक्टर कहते हैं, मैं टोल कलेक्टर हूं तो आप क्या हैं? आप (मोदी) तो सिर से लेकर पैर तक लोगों के खून में सने हैं।

'अपनी पत्नी का पता नहीं देश को क्या संभालेंगे'
ममता बनर्जी ने कहा कि नामांकन के दौरान उनसे (नरेंद्र मोदी) पत्नी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो कुछ नहीं जानते। वो नहीं जानते कि उनकी पत्नी कहां रहती हैं और क्या करती हैं? वो अपनी पत्नी का ख्याल नहीं रख सकते, क्या वो देश के लोगों का ख्याल रख सकते हैं?

मुझे मोदी से बात नहीं करनी, अब अगले पीएम से ही होगी बात
इससे पहले सोमवार को ही झरग्राम में कहा कि उन्होंने चक्रवाती तूफान 'फानी' पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री को फोन का जवाब नहीं दिया, क्योंकि मैं 'एक्सपायरी पीएम' के साथ मंच साझा नहीं करना चाहती। अब मुझे उनसे बात नहीं करनी, नए पीएम से ही बात होगी। ममता ने कहा कि फानी तूफान से उनका राज्य अकेले निपट लेगा। पीएम मोदी ने कहा था कि 'फानी' को लेकर उन्होंने ममता बनर्जी को फोन किया लेकिन उन्होंने बात नहीं की। इस पर ममता ने ये जवाब दिया।
पश्चिम बंगाल की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

ममता-मोदी के बीच लगाातार बढ़ रही 'तकरार'
मौजूदा चुनाव में ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। चक्रवात तूफान 'फानी' को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में फिर से ठन गई। सोमवार को पीएम मोदी 'फानी' चक्रवात का जायजा लेने के बाद कहा कि मैंने ममता दीदी से फोन पर बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मुझसे बात नहीं की। ममता ने पीएम मोदी को इस पर जवाब देते हुए कहा कि वो 'एक्पायरी पीएम' हैं और मैं उनके साथ मंच साझा नहीं करना चाहती।












Click it and Unblock the Notifications