ममता का पीएम मोदी पर तीखा हमला, आरोप साबित करें नहीं तो जेल में डाल दूंगी

नई दिल्ली। कोलकाता (Kolkata) में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के रोड शो के दौरान समाज सुधारक व शिक्षाशास्त्री ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने का मामला गरमाया हुआ है। पीएम मोदी (Narendra Modi) ने आज मऊ की चुनावी रैली में इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर हमला बोला और कहा कि टीएमसी के गुंडों ने विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी थी। वहीं, पीएम मोदी के इस आरोप पर ममता बनर्जी ने पलटवार किया और कहा कि इतना झूठ बोलने के लिए उनको उठक-बैठक करनी चाहिए। उन्होंने पीएम मोदी को जेल में डालने की धमकी भी दे डाली।

इतना झूठ बोलने के लिए तो उठक-बैठक करनी चाहिए- ममता

इतना झूठ बोलने के लिए तो उठक-बैठक करनी चाहिए- ममता

ममता ने पीएम मोदी के उस बयान पर भी हमला बोला जिसमें उन्होंने विद्यासागर की पंचधातु की मूर्ति बनाने की बात कही थी। ममता ने कहा कि बंगाल के पास पर्याप्त पैसा है कि वे विद्यासागर की मूर्ति बनवा सकें। क्या वे 200 साल पुरानी विरासत लौटा सकते हैं। ममता ने कहा कि हमारे पास सबूत है और आप कहते हैं कि टीएमसी ने ये सब किया है। ममता ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आपको ( पीएम मोदी) शर्म नहीं आती है, इतना झूठ बोलने के लिए तो उठक-बैठक करनी चाहिए। ममता ने कहा कि पीएम मोदी आरोप साबित करें नहीं तो जेल में डाल दूंगी।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019 की हर खबर

आरोप साबित करें नरेंद्र मोदी, नहीं तो जेल में डाल दूंगी- ममता

24, परगना मथुरापुर में रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पिछली रात हमें मालूम हुआ कि बीजेपी ने शिकायत दर्ज की थी कि पीएम मोदी की रैली के बाद हम लोग कोई रैली या सभा ना कर सकें। चुनाव आयोग बीजेपी का भाई है। पहले ये निष्पक्ष थी लेकिन अब देश के सभी लोग कहते हैं कि चुनाव आयोग बीजेपी के हाथों बिक चुका है।

बीजेपी के हाथों बिक गया है चुनाव आयोग- ममता बनर्जी

ममता ने कहा कि मुझे बुरा लग रहा है लेकिन मेरे पास कुछ कहने को है नहीं। मैं जेल जाने को तैयार हूं ये कहने के लिए। मैं सच बोलने से नहीं डरती हूं। इसके पहले, पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर हमला बोला था और कहा था कि आज एक बार फिर से बंगाल में मेरी रैली है। हम देखते हैं कि दीदी वहां मेरी रैली होने देती हैं या नहीं। उन्होंने विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने का टीएमसी पर आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+