कांग्रेस 40 से ज्यादा सीटें जीती तो क्या विजय चौक पर खुद को फांसी लगा लेंगे मोदी: खड़गे

कांग्रेस ने 40 से ज्यादा सीटें जीती तों क्या खुद को फांसी लगा लेंगे मोदी: खड़गे

नई दिल्ली। कांग्रेस के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि मोदी लगातार कांग्रेस के 40 से कम सीटें जीतने की बात कर रहे हैं लेकिन अगर ऐसा ना हुआ तो क्या वो खुद को फांसी लगा लेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता खड़गे ने रविवार को कर्नाटक में कहा, जहां भी कहीं मोदी जाते हैं, कहते हैं कि कांग्रेस को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी। क्या आप इस पर यकीन करोगे? अगर कांग्रेस ने 40 से ज्यादा सीटें जीती तो क्या मोदी दिल्ली के विजय चौक पर खुद को फांसी लगाकर सुसाइड करेंगे?

चुनावी सभा में बोले खड़गे

रविवार को कर्नाटक के चिंचोली विधानसभा में मौजूदा विधायक उमेश जाधव के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हो रहा है, यहां 19 मई को मतदान होना है। कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन से यहां सुभाष राठौर चुनाव में हैं। सुभाष के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, यहां बैठे लोग इस देश का भविष्य लिखने जा रहे हैं। हमारा भविष्य जनता के हाथों में है, भाजपा के हाथ में नहीं है। मोदी सब जगह जाकर कहते हैं कि हमें 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी लेकिन क्या हमें हमें 40 से ज्यादा सीटें मिलने पर वो फांसी लगाएंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। खड़गे यहां से मौजूदा सांसद भी हैं।

भाजपा नेताओं ने जताई आपत्ति

भाजपा नेताओं ने जताई आपत्ति

भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने खड़गे से अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा है। प्रदेश के कई दूसरे भाजपा नेताओं ने भी खड़गे के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह की भाषा नहीं बोली जानी चाहिए।

2014 में कांग्रेस ने जीता थीं सिर्फ 44 सीटें

2014 में कांग्रेस ने जीता थीं सिर्फ 44 सीटें

बता दें कि देश में 17 वीं लोकसभा के लिए देश में आम चुनाव हो रहे हैं। छह चरण का मतदान हो चुका है, सातवें चरण में 19 मई को मतदान होगा। 2 मई को नतीजों का ऐलान होगा। 2014 में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था तो वहीं कांग्रेस महज 44 सीटें ही जीत पाई थी।

क्लिक कर पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+