खेसारी लाल यादव ने निकाली तेजस्वी पर भड़ास, बोले- केवल जात की राजनीति की

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल यादव ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव के परिवार ने उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ जाति की राजनीति कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव ने कहा कि लालू यादव की वो इज्जत करते हैं लेकिन लालू परिवार के लोगों के लिए मेरे दिल में कोई इज्जत नहीं है। खासतौर से तेजस्वी यादव जातिगत राजनीति के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं।

मैं तेजस्वी से दुखी हूं: खेसारी

मैं तेजस्वी से दुखी हूं: खेसारी

खेसारी लाल यादव भाजपा प्रत्याशी के मनोज तिवारी के लिए प्रचार करने दिल्ली पहुंचे खेसारी लाल यादव ने लालू यादव के परिवार पर हमला बोला। खेसारी लाल यादव ने कहा कि लालू परिवार ने उनके साथ हमेशा से गलत व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव से मैं काफी दुखी हूं। खेसारी लाल ने कहा कि उन्होंने मेरे किसी भी संदेश का जवाब नहीं दिया। मुझ पर पत्थर मारे गए लेकिन पत्थर मारने वालों को ही तेजस्वी यादव ने टिकट दे दिया।

तेजस्वी ने मुझे अपना भाई नहीं समझा

तेजस्वी ने मुझे अपना भाई नहीं समझा

खेसारी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कभी मुझे अपना भाई ही नहीं समझा, तो फिर मैं क्यूं उन्हें समझूं। लालू यादव की तबीयत कभी भी खराब होती थी तो खबर मिलते ही तुरंत पहुंचता था लेकिन उनके परिवार ने मुझे कभी याद नहीं किया। उन्होंने कहा कि लालू यादव की वजह से ही बिहार पिछड़ गया। लालू यादव ने बिहार के लोगों में जाति का जहर घोल दिया गया।

मनोज तिवारी के मुझ पर अहसान इसलिए कर रहा भाजपा का प्रचार

मनोज तिवारी के मुझ पर अहसान इसलिए कर रहा भाजपा का प्रचार

खेसारी लाल यादव ने कहा कि मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें इसलिए मैं भाजपा के समर्थन में हूं। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी ने उनके ऊपर बहुत अहसान किए हैं। वो जो आदेश करंगे, उसे नहीं टाल सकता हूं। वो जिसका प्रचार करने को कहेंगे, मैं करूंगा। दिल्ली में छठे चरण में 13 मई को मतदान हुआ है।

पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+