'क्या भाजपा अबकी बार होगी 300 पार' पर क्या बोले अमित शाह, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें पत्रकार उनसे 'इस बार क्या 300 पार?' इसम पर अमित शाह कह रहे हैं कि ऐसे नारों में ये बातें नहीं कही जाती हैं। ये वीडियो 16 मई की है, जब शाह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के पक्ष में रोड शो करने पहुंचे थे।

शाह बोले, ये नारों की बात नहीं

गोरखपुर में रोड शो कर रहे अमित शाह से हिन्दी खबर के पत्रकार अतुल अग्रवाल ने भाजपा के नारे को ही सवाल बनाते हुए पूछा, फिर एक बार मोदी सरकार, क्या इस बार मोदी सरकार? इस पर शाह ने कहा कि ये बातें नारों में नहीं हो सकतीं। इसके बाद शाह ने बात नहीं की। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बहुमत की सरकार का दावा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बहुमत की सरकार का दावा

भले ही गोरखपुर में अमित शाह ने 300 पार को एक नारा कहकर जवाब ना दिया हो लेकिन शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की बात कही। शाह ने दावा किया कि हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। चुनाव के पहले किए गए गठबंधन के साथी हमारे साथ होंगे। मोदी इसके प्रधानमंत्री होंगे और सरकार एनडीए की होगी।

रविवार को आखिरी चरण की वोटिंग

रविवार को आखिरी चरण की वोटिंग

2019 के लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर रविवार को मतदान होना है। सातवें चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें यूपी और पंजाब की सबसे ज्यादा 13-13 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा सातवें चरण में पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, मध्य प्रदेश की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ लोकसभा सीट शामिल है। 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने इन 59 सीटों में से 40 सीटों पर जीत हासिल की थी।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+