भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर ने वापस लिया नामांकन, BJP ने ली चैन की सांस

भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, चौंक गए ना लेकिन ये भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर नहीं है बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर हैं, जिन्होंने भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है। नामांकन वापस लेने वाली प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने खुशी-खुशी बिना किसी दवाब के भाजपा और साध्वी प्रज्ञा के लिए यह कदम उठाया है।

भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर ने वापस लिया नामांकन

भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर ने वापस लिया नामांकन

मीडिया सूत्रों के मुताबिक दोनों ही प्रत्याशियों का नाम एक होने की वजह से भाजपा को शक था कि कहीं मतदातागण गलतफहमी के चलते गलत बटन ना दबा दें, जिसकी वजह से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुद प्रज्ञा ठाकुर को मनाने के लिए अपने घर बुलाया और उनसे इस मसले पर बात की और चुनाव ना लड़ने की अपील की, जिसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया, इसके बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रज्ञा ठाकुर के घर पहुंचकर उन्हें भगवा शॉल भेंट करके उनका सम्मान भी किया, जिसकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

प्रज्ञा ठाकुर पर पीएम मोदी ने दिया था बड़ा बयान

प्रज्ञा ठाकुर पर पीएम मोदी ने दिया था बड़ा बयान

आपको बता दें कि जिस दिन से भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से अपना प्रत्याशी घोषित किया है, उस दिन से ही प्रज्ञा ठाकुर और भाजपा विरोधियों के निशाने पर हैं, साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी को लेकर हाल ही में पीएम मोदी ने भी बयान दिया था, एक न्यूज चैनल से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कोर्ट ने उनकी दावेदारी पर आपत्ति नहीं जताई है, साध्वी प्रज्ञा हिंदू आतंकवाद की थ्योरी के खिलाफ सिंबल है।

यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज

हमने विरोधियों को सामने से ललकारा है: पीएम मोदी

हमने विरोधियों को सामने से ललकारा है: पीएम मोदी

विपक्ष ने हिंदू आतंकवाद कहकर हजारों साल की विरासत को बदनाम किया तो हमने इनको सामने से ललकारा है, जिस प्रकार इन्होंने चौकीदार को चोर कहा था, तो मैंने खुद को चौकीदार कह इन्हें सामने से ललकारा ठीक वही काम साध्वी भी कर रही हैं, मोदी ने कहा था कि कई साल में मुझ पर इतने आरोप लगे थे, अगर आप ढूंढगें तो लाखों पेज मोदी के खिलाफ मिलेंगे, झूठे आरोपों की वजह से अमेरिका ने वीजा देने से मना किया था लेकिन जब सच बाहर आया तो अमेरिका खुद वीजा देने आया इसलिए मुझे नहीं लगता कि साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिया जाना गलत है।

दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी रण में प्रज्ञा ठाकुर

दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी रण में प्रज्ञा ठाकुर

वैसे जिस दिन से साध्वी का नाम भोपाल सीट के लिए फाइनल हुआ है, उसके बाद से वो लगातार अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में हैं, जिसके चलते उन्हें चुनाव आयोग की ओर से नोटिस भी मिल चुका है, एक चुनावी सभा में साध्वी ने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) को आतंकी कहा था, प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि उन्हें एक आतंकी को खत्म करने के लिए चुनाव में आना पड़ा है, गौरतलब है कि बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा को मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+