Lok Sabha Eleactions 2019: नरेंद्र मोदी से बेहतर PM थे देवगौड़ा- कुमारस्वामी
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने देवेगौड़ा को नरेंद्र मोदी से बेहतर प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि देवेगौड़ा के 10 महीने के कार्यकाल में आंतरिक सुरक्षा मौजूदा सरकार से कहीं अच्छी थी। तब देश में शांति का माहौल था और एक भी आतंकी हमला नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार बालाकोट एयरस्ट्राइक का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव में कर रही है।

कुमारस्वामी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे मोदी से देशभक्ति सीखने की जरुरत नहीं है। कुमारस्वामी ने आगे कहा कि पीएम मोदी मुझे ब्रांड करने की कोशिश ना करें। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर धर्म और वह आतंकवाद के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया।
बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने कर्नाटक में एक रैली के दौरान सीएम कुमारस्वामी पर तंज कसते हुए असहाय बताया था। इसके जवाब में कुमारस्वामी ने ट्वीट ने करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर वोटों के लिये भावनाओं का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि वो खुद धर्म और आतंकवाद के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications