VIDEO: सोशल मीडिया पर हिट हुआ इन दो लड़कियों का गाना- पूरा बहुमत आएगा, 2014 में भी आया था... 2019 में भी आएगा
नई दिल्ली। फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'गली ब्वॉय' इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म का एक गाना 'अपना टाइम आएगा' लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। अब इस गाने के तर्ज पर दो लड़कियों ने पीएम मोदी को लेकर रैप किया है। गाने का टाइटल है पूरा बहुमत आएगा... 2014 में भी आया था... 2019 में भी आएगा।

इस गाने और इसके रैप में विपक्षी दलों पर हमला भी बोला गया है। गाने के रैप में दोनों लड़कियां कहती हैं कि मोदी जैसा सॉलिड नेता न मिल पाएगा... जब चौकीदार चोरों को भगाएगा। गाने के माध्यम से विकास, भ्रष्टाचार और आतंकवाद,पर भी बात की गई है। आप भी देखिए VIDEO और नीचे दिए कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया बताइए।












Click it and Unblock the Notifications