कांग्रेस ने हजारीबाग से केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के सामने गोपाल साहू को उतारा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से गोपाल साहू को उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी ने हजारीबाग से केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को उतारा है, जिनके सामने कांग्रेस ने साहू को उतारा है। गोपाल साहू झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष हैं। गोपाल साहू के परिवार के कई लोग राजनीति में हैं और इनको कांग्रेस के पुराने नेताओं में गिना जाता है। हजारीबाग सीच पर साहू मतदाताओं का काफी प्रभाव है। यहां पांचवें चरण में छह मई को मतदान होना है।

lok sabha elections 2019 Gopal Sahu declared Congress candidate for Hazaribagh Jharkhand

गोपाल साहू इसके पूर्व 2005 में रांची सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें वो हार गए थे। गोपाल साहू के छोटे भाई धीरज साहू राज्यसभा सांसद हैं, गोपाल साहू के बड़े भाई शिव प्रसाद साहू भी रांची से सांसद रह चुके हैं। हजारीबाग में काफी कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर काफी खींचतान के बाद यहां से प्रत्याशी के नाम का ऐलान हुआ है।

कांग्रेस को महागठबंधन के तहत राज्य की 14 में से सात सीटें मिली हैं। कांग्रेस का यहां झामुमो, झाविमो और राजद के साथ गठबंधन है। गठबंधन में कांग्रेस को 7, झामुमो को 4, झाविमो को 2 और राजद को 1 सीट मिली है। कांग्रेस को रांची, लोहरदगा, खूंटी, धनबाद, गोड्डा, हजारीबाग, जमशेदपुर सीटें मिली हैं। झामुमो को दुमका, गिरिडीह, राजमहल, सिंहभूम सीटें, झाविमो को कोडरमा और पलामू सीट मिली है। राजद चतरा से लड़ेगी।

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने ऑल झारखंड स्टुडेंट यूनियन (आजसू) के साथ गठबंधन किया है। समझौते के तहत बीजेपी झारखंड की 14 में से 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आजसू गिरिडीह सीट से चुनाव लड़ रही है।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+