लोकसभा चुनाव: इस शहर में पहली बार वोट करने वाले युवाओं को मिलेगा खास गिफ्ट

मुंबई। मुंबई के कलेक्टर दफ्तर ने इस लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को मतदान की तरफ आकर्षित करने के लिए खास तरीका अपनाया है। कलेक्टर दफ्तर ने पहली बार वोट डालने वालों को गिफ्ट देने का फैसला किया है। मुंबई सिटी कलेक्टर शिवाजी जोनढाले ने बताया है कि कुछ दिन में वो इसके लिए विज्ञापन भी निकालेंगे।

पहली बार के वोट करने के बाद भेजनी होगी सेल्फी

पहली बार के वोट करने के बाद भेजनी होगी सेल्फी

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, पहली बार वोट डाल रहे युवाओं को मतदान के बाद उंगली पर लगाए जाने वाली स्याही के साथ अपनी सेल्फी लेकर कलेक्टर दफ्तर को भेजनी होगी। इन युवाओं से फिर कुछ नाम शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। बताया गया है कि इस पर कार्यालय इस पर काम कर रहा है और जल्दी ही इसकी घोषणा हो जाएगी।

महाराष्ट्र मे 42 लाख नए वोटर

महाराष्ट्र मे 42 लाख नए वोटर

महाराष्ट्र में इस चुनाव में करीब 43 लाख नए वोटर बने हैं। चुनाव आयोग भी लगातार इस तरह के कैंपेन चला रहा है, जिससे मतदा प्रतिशत बढ़े। इसके लिए जरूरी है कि युवा मतदाता अपना वोट डाले। महाराष्ट्र में सात चरणों में चुनाव है।

पहले चरण के वोट 11 अप्रैल को डाले जा चुके हैं। इस चरण में महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में आने वाली वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा गोंदिया, गढचिरौली-चिमौर, चंद्रपुर और यवतमाल-वाशिम सीटों पर मतदान हुआ है। दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा। नतीजे 23 मई को आएंगे।

पहले चरण में 91 सीटों पर पड़े वोट

पहले चरण में 91 सीटों पर पड़े वोट

17वीं लोकसभा के लिए हो रहे आम चुनाव के पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदाता हुआ है। पहले चरण की 91 लोकसभा सीटों में 8 सीटें उत्तर प्रदेश, 4 सीटें बिहार और 7 सीटें महाराष्ट्र की भी शामिल हैं। आंध्र प्रदेश की 25 और तेलंगाना की 17 सीटें हैं। उत्तराखंड की 5, छत्तीसगढ़ की 1, पश्चिम बंगाल की 2, अरुणाचल की 2, असम की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1 और लक्षद्वीप की 1 लोकसभा सीट पर वोट डाले जा चुके हैं।

महाराष्ट्र से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+