अब्दुल्ला बोले- इलेक्शन देख जिस मिसाइल का बटन मोदी ने दबाया वो मनमोहन सिंह ने तैयार कराई

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन शक्ति का श्रेय लेने और सेना के राजनीतिकरण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का काम मनमोहन सिंह के समय हुआ लेकिन इलेक्शन की वजह से मोदी उसका श्रेय लेने आ गए। वहीं पुलवामा हमले को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े कर दिए।

पुलवामा हमले को लेकर मुझे कई शक: अब्दु्ल्ला

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'हिन्दुस्तान में कितने सिपाही शहीद हुए लेकिन मोदी कहीं नहीं गए। छत्तीसगढ़ में जवानों पर हमला हुआ, कश्मीर में लगातार लोग शहीद हुए लेकिन वो फूल चढ़ाने नहीं गए। मगर वो 40 लोग सीआरपीएफ के हुए तो क्या कुछ नहीं कहा और उस हमले पर भी मुझे तो शक है।'

मनमोहन सिंह के काम का बटन मोदी ने दबाया

मिशन शक्ति पर बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, 'वो मिसाइल जो मारने के लिए छोड़ा, वो मनमोहन सिंह ने तैयार कराया था लेकिन कभी उसका ढोल नहीं पीटा। इलेक्शन था तो मोदी जी ने ये दिखाने के लिए कि हनुमान जी तशरीफ लाए हैं, उसने बटन दबाया। एक बटन गलत दब गया और हेलीकॉप्टर गिर गया, हमारे छह जवान शहीद हो गए। (बीते माह भारत-पाक की वायुसेना की झड़प के दौरान भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर गिरा था, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो भारतीय मिसाइल से ही गिरा था।)

श्रीनगर सीट से उम्मीदवार हैं फारूक अब्दुल्ला

श्रीनगर सीट से उम्मीदवार हैं फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर की श्रीनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के लिए एनसी और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में 6 लोकसभा सीटों के लिए 5 चरणों में मतदान होने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+