Poll of the polls exit Poll 2019: बीजेपी को मिल रहा है पूर्ण बहुमत, कांग्रेस फिर कमजोर

Recommended Video

    Lok Sabha Exit Poll 2019 : India में NDA की बनेगी Majority की Government | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2019 खत्‍म हो गया है और अब सबकी नजरें एग्जिट पोल पर लगी हुई हैं। एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। साल 2014 यानी पांच वर्ष पहले की बात अगर करें तो सत्‍ताधारी एनडीए गठबंधन को उस समय भी एग्जिट पोल में ही सबसे बड़े विजेता के तौर पर दर्शा दिया गया था। साल 2014 में आखिर दौर के मतदान में बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को करीब 116 सीटें मिली थीं। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया है कि 918 उम्‍मीदवारों के भविष्‍य के लिए इस बार 10.1 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 23 मई को वोटों की गिनती होगी और नतीजे सबके सामने होंगे।

    modi-govt.jpg

    रिपब्लिक सी-वोटर

    एग्जिट पोल के नतीजों में रिपब्लिक के सीवोटर और जन की बात एग्जिट पोल की अगर बात करें तो एनडीए को 295 से 315 सीटें और यूपीए को 122 से 125 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इस एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए आसानी से बहुमत का आंकड़ा छू लेगा तो वहीं कांग्रेस को 100 सीटों से कम सीट मिलने की उम्‍मीदें हैं। रिपब्लिक सीवोटर सर्वे के मुताबिक एनडीए को उत्‍तर प्रदेश में 38 सीटें मिलती नजर आ रही हैं तो वहीं यूपीए के हिस्‍से में दो ही सीटें दिखाई गई हैं। वहीं महागठबंधन के हिस्‍से 40 सीटें आती हुई दिख रही हैं। रिपब्लिक जन की बात सर्वे के मुताबिक एनडीए के खाते में 46 से 57 सीटें आ रही हैं। यूपीए के हिस्‍से दो से लेकर चार सीटें तो वहीं महागठबंधन के हिस्‍से 21 से लेकर 32 तक सीटें आ रही हैं।

    टाइम्‍स नाऊ वीएमआर

    वहीं टाइम्‍स नाऊ और वीएमआर के सर्वे में भी सत्‍ताधारी एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। टाइम्‍स नाऊ के सर्वे में दिल्‍ली की सभी सीटें बीजेपी के खाते में जाती हुई नजर आ रही हैं। टाइम्‍स नाऊ के सर्वे में उत्‍तर प्रदेश से बीजेपी और एनडीए हो 58 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को दो और महागठबंधन को 20 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। टाइम्‍स नाऊ के एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में बीजेपी के हिस्‍से 11 सीटें आ रही हैं।

    एबीपी निल्‍सन

    एबीपी-नील्सन के एग्जिट पोल में बीजेपी और एनडीए को 267 सीटों का अनुमान जताया गया है। यूपीए को 127 तो अन्‍य दलों के हिस्‍से 148 सीटें आ रही हैं। एबीपी के सर्वे में बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए में वापस लौटने का फायदा नजर आ रहा है। बिहार में 40 में से 34 सीटें एनडीए के हिस्‍से जा रही हैं तो कांग्रेस और बाकी दलों को 06 सीटों का अनुमान लगाया गया है। इस सर्वे में पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा फायदा नजर आ रहा है। राज्‍य में बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए को 16 सीटें मिल रही हैं। चीफ मिनिस्‍ट ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 24 सीटें और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है।

    न्‍यूज नेशन चाणक्‍य

    न्‍यूज नेशन के सर्वे में भी एनडीए को 282 में से 290 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए को 118 से 126 सीटें और अन्य को 130 से 138 सीटों का अनुमान लगाया गया है। सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल में एनडीए को 313 सीटें, यूपीए को 121 सीटें और अन्य को 109 सीटों का अनुमान जताया गया है। सुवर्णा न्‍यूज की ओर से हुए एग्जिट पोट में भी एनडीए को 305 सीटें मिलने की संभावना है। यूपीए को 124 सीटें और अन्य को 113 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया न्‍यूज-पोलस्‍ट्रैट के एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 298 सीटें, यूपीए को 118 सीटें और अन्य को 126 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    आखिरी चरण में 59 सीटों पर वोटिंग

    रविवार को उत्‍तर प्रदेश की 59 सीटों के लिए भी वोट डाले गए हैं जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। 11 अप्रैल को लोकसभा के पहले चरण का मतदान हुआ था। आखिर चरण में उत्‍तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार और मध्‍य प्रदेश की आठ, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एक सीट के लिए मतदान हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+