exit poll 2019: एक क्लिक में देखिए यूपी से जुडें सारे एग्जिट पोल के नतीजें, जानिए किसे मिल रही है बढ़त
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के लिए सभी सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। सात चरणों में 542 सीटों पर हुए चुनावों के नतीजे 23 मई को आएंगे। लेकिन इससे पहले देश की निगाहें इस वक्त तमाम एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं। देश के सबसे बड़े और राजनीतिक नजरिए से अहम राज्य उत्तर प्रदेश में इस बार बीजेपी की टक्कर न सिर्फ एसपी-बीएसपी गठबंधन से, बल्कि कांग्रेस से भी है। कुछ एग्जिट पोल को मुताबिक यूपी में बीजेपी को भारी नुकसान का अनुमान बताया गया है। तो वहीं कुछ एग्जिट पोल की मानें तो सपा-बसपा गठबंधन को कोई खास फायदा होता नहीं दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को मोदी लहर के कारण 73 सीटें मिली थीं। वहीं सपा को पांच, कांग्रेस को दो और बसपा का खाता तक नहीं खुल पाया था।

टाइम्स नाउ -वीएमआर
टाइम्स नाउ वीएमआर के साथ यूपी की 80 सीटों का एग्जिट पोल दे रहा है। टाइम्स नाउ के मुताबिक यूपी में सपा बसपा को महागठबंधन का कोई खास फायदा नहीं होता दिख रहा है। टाइम्स नाउ -वीएमआर के मुताबिक , 80 सीटों में 58 बीजेपी को मिलती दिख रही है, तो वहीं सपा-बसपा को 20 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें ही मिलती दिख रही हैं।
अगर वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी और उसके सहयोगियों को 44.8 फीसदी और एसपी-बीएसपी गठबंधन को 40.2 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस के हिस्से 9.3 फीसदी वोट शेयर आ सकता है। इसके अलावा अन्य पार्टियों को 5.7 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है।
सी वोटर
सी वोटर के सर्वे में उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी गठबंधन बीजेपी पर भारी पड़ता दिख रहा है। राज्य में इस को 40 सीटें के आसपास मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी 73 सीटों से 38 पर सिमटती दिख रही है। वहीं कांग्रेस का खाते में सिर्फ 2 सीटें ही मिलती दिख रही हैं।
एबीपी-नीलसन एग्जिट पोल
एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल के मुताबिक, यूपी में बीजेपी को भारी नुकसान होता दिख रहा है। कुल 80 सीटों में से महागठबंधन को 56 सीटों पर जीत मिल रही है। बीजेपी 22 सीटों पर सिमट रही है और कांग्रेस के खाते में दो सीटें जा रही हैं। अगर बात पूर्वांचल की बात करें तो यहां पर 26 सीटों में से महागठबंधन को 18 सीटें, बीजेपी 8 सीटें मिलती दिख रही है। अगर पार्टी के हिसाब से देखें तो बीएसपी को 11 सीटें, एसपी को 07 सीटें और बीजेपी 08 सीटों पर पर सिमटती दिख रही है।
वहीं अगर अवध की 23 सीटों की बात करे तो महागठबंधन खाते में 14 सीटें(BSP-8 &SP-6), बीजेपी 7 सीटों पर सिमट रही है। कांग्रेस के खाते में 2 सीटें आती दिख रही हैं। पश्चिमी यूपी की 27 सीटों की बात करें इनमें बीजेपी के खाते में 06, कांग्रेस को यहां से कोई सीट नहीं, बीएसपी के खाते में 10, एसपी के खाते में 09 और आरएलडी के खाते में 02 सीटें आती दिख रही हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र की की चार सीटों में बीजेपी के खाते में 1, बीएसपी के खाते में 1 और एसपी के खाते में 2 और कांग्रेस का यहां पर भी खाता खुलता नहीं दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications