Exit Poll Gujrat 2019: गुजरात में ABP News के सर्वे में बीजेपी को 24 सीटों पर जीत

नई दिल्ली। आज लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण के वोट डाले गए। इसके साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे भी आज ही आना शुरू हो गए हैं। अलग अलग सर्वे के अनुसार एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि सही और सटीक नतीज 23 मई को काउंटिंग के बाद ही साफ होंगे। ऐसे में एबीपी न्यूज ने भी CSDS के साथ सर्वे किया है।

गुजरात में बीजेपी को 24 सीटें

गुजरात में बीजेपी को 24 सीटें

यदी गुजरात की बात करें तो ABP News- CSDS के अनुसार यहां की 26 लोकसभा सीट में से 24 बीजेपी के खाते में जाने की संभावना है जबकि कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिल सकती है। यहां अन्य दलों के हिस्से में शून्य सीटें हैं। बता दें कि 2014 के मुकाबले यहां इस बार बीजेपी को दो सीटों का नुकसान हुआ है। क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने से सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अबप देखना यह है कि 23 मई को एग्जिट पोल के ये आंकड़े कितने सही साबित होते हैं।

इंडिया टुडे और न्यूज 24 का एग्जिट पोल

इंडिया टुडे और न्यूज 24 का एग्जिट पोल

इसके अलावा इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में बीजेपी को 25-26 सीटें मिलने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस को 0-1 सीचट मिल सकती है। न्यूज 24 और टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में बीजेपी को 24-26 सीटें मिलने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस को 0-2 सीट मिल सकती है।

8 राज्यों मे डले आखिरी चरण के वोट

8 राज्यों मे डले आखिरी चरण के वोट

बता दें कि रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और आखिरी चरण के मतदान डाले गए। आज 8 राज्यों का 59 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। यूपी और आज यूपी और पंजाब की सबसे ज्यादा 13-13 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। इसके अलावापश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, मध्य प्रदेश की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान पूरे हुए।

यह भी पढे़ं- Exit Poll 2019 Rajasthan : अगर यह ट्रेंड रहा जारी तो इस बार भाजपा का पलड़ा भारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+