नरेंद्र मोदी के सेना के नाम पर वोट मांगने को लेकर चुनाव आयोग ने तलब की रिपोर्ट

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी के सेना के नाम पर वोट मांगने को लेकर रिपोर्ट तलब की है। महाराष्ट्र के लातूर में मंगलवार को मोदी ने अपने भाषण में मतदाताओं से बालाकोट हवाई हमले को अंजाम देने वाले सैनिकों को अपना वोट समर्पित करने की बात कहते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की थी। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के चुनाव अधिकारियों से इस भाषण पर रिपोर्ट मांगी है।

अधिकारियों से जल्द रिपोर्ट देने को कहा

अधिकारियों से जल्द रिपोर्ट देने को कहा

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी से जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। बता दें कि चुनाव आयोग ने पिछले महीने एक एडवाइजरी जारी कर राजनीतिक दलों से सशस्त्र बलों की गतिविधियों का चुनावी प्रचार में इस्तेमाल करने से परहेज करने के लिए कहा था।

कांग्रेस, सीपीएम ने की आयोग से शिकात

कांग्रेस, सीपीएम ने की आयोग से शिकात

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के लातूर में दिए गए इस भाषण में सेना के काम का इस्तेमाल करने को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस के अलावा सीपीएम ने इसे सीधे-सीधे चुनाव आयोग के आदेश का उल्‍लंघन बताया है। दोनों पार्टियों ने इसको लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

 लातूर में ये बोले थे नरेंद्र मोदी

लातूर में ये बोले थे नरेंद्र मोदी

महाराष्ट्र के लातूर के औसा में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंगलवार को नरेंद्र मोदी ने कहा था कि क्यापहली बार वोट कर रहे मतदाताओं का पहला वोट पुलवामा हमले के शहीदों को समर्पित हो सकता है? मोदी ने कहा, क्या आप अपना पहला वोट उन लोगों को समर्पित कर सकते हैं जिन्होंने हवाई हमले किए। मैं पहली बार मतदान करने वालों से कहना चाहता हूं- क्या आपका पहला वोट वीर जवानों को समर्पित हो सकता है। मैं फर्स्ट टाइम वोटर्स को कहना चाहता हूं कि आप 18 साल के हो गए हैं और आप अपना पहला वोट देश के लिए दीजिए। देश में मजबूत सरकार बनाने के लिए दीजिए।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+